ADD

12 अगस्त 2021 के लिए करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर-



भारतीय कुश्ती महासंघ ने हाल ही में अनुशासनहीनता से जुड़े एक मामले में किस खिलाडी को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है ?

उत्तर: विनेश फोगाट - भारतीय कुश्ती महासंघ ने हाल ही में अनुशासनहीनता से जुड़े एक मामले में विनेश फोगाट को अस्थाई रूप से ससपेंड कर दिया है। विनेश फोगाट को टोक्यो ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेलारूस की खिलाड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 


किस राज्य सरकार ने "फेसलेस परिवहन सेवाएं"लांच करने की घोषणा की है ?

उत्तर: दिल्ली सरकार - दिल्ली सरकार ने हाल ही में सभी ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण और परमिट से संबंधित सेवाओं को ऑनलाइन लाने के उद्देश्य से "फेसलेस परिवहन सेवाएं" लांच करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने IP एस्टेट कार्यालय में एक समारोह में 33 फेसलेस सेवाओं  लांच किया है। 


चीन ने किस वर्ष तक कार्बन-न्यूट्रल बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है ?

उत्तर: 2060 - चीन ने हाल ही में वर्ष 2060 तक कार्बन-न्यूट्रल बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है क्योंकि चीन के औद्योगीकरण ने कार्बन डाइऑक्साइड का सबसे बड़ा उत्सर्जक भी बना दिया है। कार्बन न्यूट्रल का अर्थ है जितना हो सके कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कटौती करना और जो समाप्त नहीं किया जा सकता है। 


भारत के किस राज्य में बनाये जा रहे राष्ट्रिय समुद्री विरासत परिसर को एक अंतराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने की घोषणा की गयी है ?

उत्तर: गुजरात - गुजरात के लोथल में राष्ट्रिय समुद्री विरासत परिसर को एक अंतराष्ट्रीय पयर्टन स्थल के रूप में विकसित किये जाने की घोषणा की गयी है। यह भारत की समुद्री विरासत को समर्पित होगा। इसका उपयोग भारत की समुद्री विरासत को प्रदर्शित करने के लिए किआ जाएगा। यह 400 एकड़ के क्षेत्र को कवर करेगा। 


वैश्विक युवा विकास सूचकांक, 2020 में भारत कौन से स्थान पर रहा है ?

उत्तर: 122वें - राष्ट्रमंडल सचिवालय ने 181 देशों के लिए युवा विकास की त्रैवार्षिक रैंकिंग (वैश्विक युवा विकास सूचकांक, 2020) में भारत 122वेन स्थान पर है। इस सूचकांक में सिंगापुर पहली बार पहले स्थान पर रहा है। सिंगापुर के बाद स्लोवेनिया, नॉर्वे, माल्टा और डेनमार्क का स्थान है। यह साक्षरता और मतदान सहित 27 संकेतकों के आधार पर स्कोर प्रदान करता है। 


12 अगस्त को पुरे विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है ?

उत्तर: अंतराष्ट्रीय युवा दिवस - 12 अगस्त को पुरे विश्वभर में अंतराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। पहली बार यह दिवस वर्ष 2000 में मनाया गया। इस दिवस का अर्थ है की सरकार युवाओं के मुद्दों और उनकी बातों पर ध्यान आकर्षित करे। किसी भी देश का युवा उस देश के विकास का सशक्त आधार होता है। 


गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस ने किस सहयोग से नेशनल पब्लिक प्रोक्योरमेंट कॉन्क्लेव के 5वें संस्करण का आयोजन किया है ? 

उत्तर: भारतीय उद्योग परिसंघ - भारतीय उद्योग परिसंघ के सहयोग से गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस ने नेशनल पब्लिक प्रोक्योरमेंट कोन्क्लेव के 5वें संस्करण का आयोजन किया है। इस कोन्क्लेव का आयोजन "प्रौद्योगिकी सक्षम सरकारी खरीदारी-दक्षता, पारदर्शिता और समावेशिता की ओर" विषय पर किया गया है। 


भारत और किस देश के बीच अल-मोहद अल-हिंदी 2021 अभ्यास का आयोजन किया गया है ? 

उत्तर: सऊदी अरब - भारत और सऊदी अरब के बीच हाल ही में अल-मोहद अल-हिंदी 2021 नाम का पहला नौसैनिक अभ्यास आयोजित किया है। इस अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए भारत का निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस कोच्चि सऊदी अरब पहुंचा है। 


11 अगस्त कर्रेंट अफेयर्स 

मेरे साथ बने रहे ऐसे जानकारी के लिए :- www.yoo-neeknews.blogspot.com





Post a Comment

0 Comments