ADD

Current Affairs 3 अगस्त 2021 प्रश्नोत्तर

किस आईआईटी संस्थान ने प्रौद्योगिकीयों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 7 नए शैक्षणिक कार्यक्रमों शुरू किये है ?

उत्तर: आईआईटी रुड़की - आईआईटी रुड़की के नए दौर की प्रधोगिकियों के लिए बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए डाटा साइंस और आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस में विशेषज्ञता के साथ 7 नए शैक्षणिक कार्यकर्मों शुरू किये है। इस कार्यकर्मों में 6 परास्नातक डिग्री कार्यक्रम शामिल है और एक पांच वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम हैं। 

म्यांमार की सेना ने हाल ही में कितने वर्ष के लिए आपातकाल बढ़ा दिया है ?
उत्तर: 2 वर्ष - म्यांमार की सरकार से सत्ता हथियाने के बाद म्यांमार की सेना ने हाल ही में 2 वर्ष के लिए आपातकाल बढ़ा दिया हैं। म्यांमार की सैन्य सरकार ने खुद को "कार्यवाहक सरकार" और मिन आंग हलिंग को प्रधानमंत्री के रूप में नमित किया हैं। फरवरी,2021 में सेना ने चुनी हुई सरकार से सत्ता हथिया ली थी। 

यूरोपी संघ ने अमेज़न पर डेटा गोपनीयता के उलंघन के लिए कितने मिलियन यूरो का जुरमाना लगाया गया है ?
उत्तर: 746 मिलियन यूरो - यूरोपी संघ ने हाल ही में EU के सामन्य डेटा सरंक्षण विनियमन के उल्लंघन में व्यक्तिगत डेटा को संसाधित करने के लिए अमेज़न पर 746 मिलियन यूरो का जुरमाना लगाया है। यह जुरमाना लक्समबर्ग नेशनल कमीशन फॉर डेटा प्रोटेक्शन द्वारा अमेज़न यूरोप कोर पर लगाया गया है। 

पीवी सिंधु ओलिंपिक गेम्स में व्यक्तिगत इवेंट में कितने मेडल जितने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी है ?
उत्तर: 2 मेडल - हाल ही में टोक्यो ओलिंपिक में दिग्गज़ बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने ब्रोंज मेडल अपने नाम किया है। इस जीत के साथ ही पीवी सिंधु ओलंपिक्स गेम्स में व्यक्तिगत इवेंट में 2 मेडल जितने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी है। पीवी सिंधु ने चीन की शटलर बिंगजिआओ को 21-13 और 21-15 से हराकर यह उपलब्धि अपने नाम की है। 

भारत और किस देश की सेनाओं ने हाल ही में उत्तरी सिक्किम सेक्टर में एक हॉटलाइन स्थापित किया है ?
उत्तर: चीनी सेनाओं - भारत और चीनी सेनाओं ने हाल ही में एलएसी पर विश्वास को और बढ़ावा देने के लिए उत्तरी सिक्किम सेक्टर में एक हॉटलाइन स्थापित किया है। यह हॉटलाइन उत्तरी सिक्किम के कोंगरा ला में भारतीय सेना और तिब्बती स्वायत क्षेत्र के खंबा द्ज़ोंग में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के बिच स्थापित किया है। 

3 अगस्त को पुरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है ?
उत्तर: हृदय प्रत्यारोपण दिवस - 3 अगस्त को पुरे भारत में हृदय प्रत्यारोपण दिवस मनाया जाता है। भारत में पहला हृदय प्रत्यर्पण 3 अगस्त 1994 को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सर्जन पी.वेणुगोपाल ने किया था। इस सर्जरी में 20 सर्जन ने योगदान दिया और 59 में यह सफल सर्जरी की गई थी। 

अमेरिका ने हाल ही में किस देश की पुलिस बल और उनके दो नेताओं पर प्रतिबन्ध लगा दिया है ?
उत्तर: क्यूबा - अमेरिका ने हाल ही में क्यूबा में विरोध प्रदर्शनों के बाद पुलिस बल और उनके दो नेताओं पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। क्यूबा के पुलिस प्रमुख ऑस्कर कैलेजस वेलकार्स और डिप्टी एडी सिएरा एरियस के साथ द्वीप के पुलिस बल पर प्रतिबन्ध लगाए गए हैं। 

इनमे से किस देश ने हाल ही में 3 से 17 वर्ष के बच्चों के लिए कोविड वैक्सीन लॉन्च की है ?
उत्तर: सयुंक्त अरब अमीरात - सयुंक्त अरब अमीरात ने हाल ही में 3 से 17 वर्ष के बच्चों के लिए कोविड वैक्सीन लॉन्च की है यूएई बच्चों को चीन के सिनोफार्म COVID-19 वैक्सीन लगाएगा। यह घोषणा क्लिनिकल ट्रायल और व्यापक मूल्यांकन के बाद लिया गया है इस सिनोफार्म वैक्सीन को बीजिंग इंस्टिट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स द्वारा विकसित किया गया है। 

भारत हलकी मेट्रो ट्रैन पुणे मेट्रो के लिए किस देश से भेजी गयी है ?
उत्तर: इटली - टीटागढ़ वैगन्स लिमिटेड के मुताबिक, भारत की सबसे हलकी मेट्रो ट्रैन पुणे मेट्रो के लिए इटली से भेजी गयी है। इटली से कुल 34 ट्रैन भेजी जाएंगी जिसे हर ट्रैन में तीन कोच होंगे। ये सभी कोच सितम्बर, 2021 में पुणे पहुंचेंगे। पुणे मेट्रो के लिए 102 मेट्रो कोचों की आपूर्ति का आर्डर दिया गया था। 
 
































Post a Comment

0 Comments