ADD

कर्रेंट अफेयर्स जुलाई 2021

कर्रेंट अफेयर्स  जुलाई  2021  



1. नवीकरण ऊर्जा परियोजनाओं के लिए स्वचालित मार्ग (आटोमेटिक रूट ) के तहत FDI बिमा क्या है ?

Ans-100%
 सरकार ने अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओं सहित नवीकरण ऊर्जा परियोजनाओं के लिए स्वचालित मार्ग के तहत 100% तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की अनुमति दी है। केंद्रीय ऊर्जा, नविन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री, आर.के.सिंह ने हाल ही में लोकसभा में जवाब दिया की सरकार ने अपतटीय पवन छेत्र के विकास के लिए बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए 2015 में 'राष्ट्रय अपतटीय पवन ऊर्जा निति' (National offshore wind energy policy) अधिसुचित की थी। 


2. AERAI (संशोधन) विधेयक 2021 ने एक प्रमुख हवाई अड्डे में वार्षिक यात्री यातायात की सिमा को कितना बढ़ा दिया है ?

Ans- 35 लाख 
एक संसदीय स्थायी ने भारतीय विमानपत्तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2021 ( The
Airport economic regulatory authority of India (amendment) bill, 2021) को बिना किसी बदलाव के मंजूरी दे दी है। यह बिल हवाई अड्डों के समूह को शामिल करने के लिए 'प्रमुख हवाई अड्डे' शब्द में संसोधन करता है। इसने एक प्रमुख हवाई अड्डे में वार्षिक यात्री यातायात की सीमा को बढाकर 35 लाख कर दिया है। पहले, 15 लाख  अधिक वार्षिक यातायात वाले हवाई अड्डे के प्रमुख हवाई अड्डे को कहा जाता था। 

3. 'गांव बूरा' (Gaon Buras), किस राज्य की प्रशासन प्रणाली से जुड़ा एक शब्द है ?

Ans- असम 
असम मंत्रिमंडल ने घोषणा की कि जिला प्रशासन के ग्राम स्तर के पदाधिकारी 'गांव बूरा' को अब 'गांव प्रधान' कहा जाएगा। अंग्रेज गांव के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति को मुखिया नियुक्त करते थे, जो भूमि और राजस्व से सम्बंधित मामलो की देखरेख करता था। उन्हें असम में 'गांव बूरा' कहा जाता था। चूँकि कई युवा ग्राम स्तर के पदाधिकारी बन रहे हैं, इसलिए बूरा (अर्थाथ असमिया में बूढ़ा) को बदला  गया है। 


4. पुरे भारत में  आयुध कारखाने (ordnance factories) चालू हैं ?

Ans- 41 
आवयश्यक रक्षा सेवा विधेयक (Essential Defence Services Bill) हाल ही में लोकसभा  में पेश किया गया था। यह विधेयक सरकार  इसमें उल्लिखित सेवाओं को आवश्यक रक्षा सेवाओं के रूप में घोषित  अधिकार देता है। आवश्यक सेवा विधेयक का उद्देश्य सरकारी आयुध कारखानों के कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने से रोकना है। देश भर में स्थित 41 आयुध कारखानों में लगभग 70,000 काम है।

5. भारतीय प्राकृतिक कृषि पध्दति(BPKP) किस कार्यक्रम की उप-योजना है ?

Ans - परम्परागत कृषि विकास योजना केंद्र सरकार 2020 -2021 से परम्परागत कृषि विकास योजना (PKVY) की एक उप-योजना के रूप में भारतीय  प्राकृतिक कृषि पद्धति (BPKP) को लागु कर रही है। 
इसका उद्देश्य पारम्परिक स्वदेशी प्रथाओं को बढ़ावा देना है। यह योजना सभी सिन्थेटिक रासायनिक इनपुट के बहिष्करण पर ध्यान केंद्रित करती है और ऑन-फर्म बायोमास रिसाइक्लिंग को बढ़ावा देती है। BPKP के तहत क्लस्टर निर्माण 3 साल के लिए प्रति हेक्टेयर 12,200 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। 








Post a Comment

0 Comments