ADD

इतिहास के सभी महत्वपूर्ण सवाल -




1. क्या आप जानते हैं कि महबूब-ए-इलाही किसे कहा जाता था ?
Ans- नज़मुद्दीन औलिया को महबूब-ऐ-इलाही कहा जाता था जोकि बाबा फरीदा का शिष्य था। 

2. सूफी परंपरा के अनुसार पीर किसे कहा जाता है ?
Ans- सूफी परंपरा में पीर का अर्थ गुरु होता हैं जबकि शिष्य को मुरीद कहा जाता है। सूफी दर्शन के अनुयायी केवल एक ईश्वर में विश्वास करते हैं। 

3. दीवाने-ऐ-कोही विभाग की स्थापना किसके समय काल में हुई थी ?
Ans- मुहम्मद बिन तुगलक ने कृषि के विकास के लिए दीवाने-ऐ-कोही विभाग की स्थापना की थी।  इसके आलावा उसने दोआब क्षेत्र में कर की मात्रा में वृद्धि (प्रथम योजना) की भी शुरुआत की थी। 

4. हजारदिनारी के नाम से कौन जाना जाता था ?
Ans- अलाउद्दीन खिलजी सेनापति मालिक काफुर को हजारदिनारी के नाम से जाना जाता था। अलाउदीन की मृत्यु के बाद मालिक काफूर ही 35 दिनों तक शासक बना था। सेनापति रहते हुए उसने देवगिरि, वारंगल, द्वार समुद्र, मालाबार, एवं मदुरा की महत्वपूर्ण विजय प्राप्त की थी। 

5. सिक्कों पर तारीख लिखे जाने की पृथा की शुरुआत किसके शासनकाल में हुई थी ?
Ans- अलाउदीन खिलजी ने सिक्कों पर तारीख लिखे जाने की पृथा की शुरुआत की थी। इसके आलावा इसी शासक ने मद्द-निषेध, जुआ खेलने एवं भंग खाने में प्रतिबंध दिया था। 

  












Post a Comment

0 Comments