ADD

13 अगस्त 2021 के लिए करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर-



भारत का पहला 'वाटर प्लस' शहर इंदौर को घोषित किया गया 

भरत में सबसे स्वच्छ सिटी का दर्जा हासिल करने के बाद मध्य प्रदेश का शहर इंदौर अब देश का पहला 'वाटर प्लस' शहर बन गया है। केंद्रीय टीम ने 9 जुलाई से 14 जुलाई तक इंदौर में रहकर सर्वेक्षण 2021 के कम्युनिटी टॉयलेट, पब्लिक टॉयलेट के साथ 11 मानदंडे पर सर्वे किया था। 

दरअसल वाटर प्लस सैटिफ़िकेटे उन शहरों को दिया जाता है जो सीवर सीवेज को नदियों और नालों में नहीं जाने देते है। 


ड्रोन लैब स्थापित करेगी केरल पुलिस 

केरल पुलिस  देश में अपनी तरह का पहला ड्रोन फॉरिंसिक प्रोयगशाला एवं शोध केंद्र स्थापित करने जा रही है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मनोज अब्राहम ने इसे लेकर गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री पी विजयन 13 अगस्त को इसका उद्धघाटन करेंगे। इस प्रोयगशाला व शोध केंद्र ड्रोन के उपयोग और इससे खतरा, सभी पक्षों पर काम किया जाएगा। 


 कोलकाता करेगा डुरंड कप की मेजबानी 

दुनिया का तीसरा सबसे पुराना और एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट कप 1 साल के अंतराल के बाद कोलकाता, 5 सितम्बर से 3 अक्टूबर के बीच मेजबानी करेगा। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ और पश्चिम बंगाल सरकार के गतिशील समर्थन के साथ डुरंड कप का 130 वां संस्करण आयोजन करने की तैयारी शुरू कर दी है। 


भारत के 75वे स्वंतंत्रता दिवस की थीम जारी 

भारत के 75वे स्वंतंत्रता दिवस समारोह की थीम 'नेशन फर्स्ट ऑलवेज फर्स्ट' होगी। देश अपनी आजादी की 75वी वर्षगांठ लाल किले में मनाएगा जहा से हमेशा की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त 2021 को राष्ट्र को सम्बोधित करेंगे। 

कथित तौर पर स्वंतंत्रता दिवस 2021 समारोह के दौरान चित्रों से लेकर फूलों की व्यवस्था तक, कार्यकर्मों के सभी पहलुओं में 'नेशन फर्स्ट ऑलवेज फर्स्ट' विषय होगा। 


इसरो का EOS-03 सैटेलाइट लॉन्चिंग मिशन फेल 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) गुरुवार सुबह 5:45 पर सैटेलाइट EOS-03 लांच की। इसकी लॉन्चिंग तो सही रही लेकिन इसके बाद क्रायोजेनिक इंजन के आकड़े मिलने बंद हो गए। इसरो के चीफ डॉक्टर के सिवन ने जानकारी देते हुए कहा कि अंतिम समय EOS-03 सैटेलाइट आर्थिक रूप से विफल हो गया। 


 बुजुर्गों के प्रति आर्थिक सलाहकार परिषद  रिपोर्ट जारी की 

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉ बिबेक देबरॉय के अनुसार बुजुर्गों के जीवन स्तर को मापने के लिए इंस्टीटयूट फॉर कम्पीटीटिवनेस द्वारा विभिन्न मांगों के इंटेक्स बनाए गई है। 

देश में बुजुर्गों को सबसे अच्छा जीवन जीने का अवसर में प्रथम स्थान राजस्थान का है। वही बुजुर्गों की कम आबादी  वाले राज्य में हिमाचल प्रदेश सबसे ऊपर है। पूर्वोत्तर के राज्यों में मिजोरम सर्वश्रेष्ट पाया गया तथा केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ सबसे आगे रहा। 

  • 50 लाख से अधिक बुजुर्ग आबादी वाले राज्य - 
प्रथम स्थान - राजस्थान 

द्वितीय स्थान - महाराष्ट्र 

तृतीय स्थान - बिहार

  • 50 लाख से कम बुजुर्ग आबादी वाले राज्य - 
प्रथम स्थान - हिमाचल प्रदेश 

द्वितीय स्थान - उत्तराखण्ड 

तृतीय स्थान - हरियाणा   

  • पूर्वोत्तर के राज्य में - 
प्रथम स्थान - मिजोरम 

द्वितीय स्थान - मेघालय 

तृतीय स्थान - मणिपुर 

  • केंद्र शासित प्रदेश - 
प्रथम स्थान - चंडीगढ़ 

द्वितीय स्थान - दादर नगर हवेली 

तृतीय स्थान - अंडमान निकोबार 


सेटेलाइट फोन से लैस होने वाला देश का पहला राष्ट्रिय उद्धान बना काजीरंगा पार्क 

काजीरंगा सेटेलाइट फोन से लैस होने वाला भारत का पहला राष्ट्रिय उद्यान बन गया है। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता  हुई बैठक में अवैध शिकार रोकने के लिए सेटेलाइट फोन लगाने का निर्णय लिया गया है। इस बैठक के तहत काजीरंगा में 10 सैटेलाइट फोन उपलब्ध कराए गए, जिसमे शिकारियों पर नजर रखने और बाढ़ जैसी आपात स्थिति से निपटने में बन कर्मियों को सहायता प्रदान करेगा। 

13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस 

हर वर्ष 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है। यह दिन अंगदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और मृत्यु के बाद लोगो को अंगदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है। 



ऐसे ही कर्रेंट जानकारी के लिए साथ बने रहे :- www.yoo-neeknews.blogspot.com



  





Post a Comment

0 Comments