ADD

17 अगस्त 2021 के लिए करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर-

 

    17 अगस्त की महतवपूर्ण प्रश्नोत्तर पढ़े 




किस राज्य /केंद्र शासित प्रेदश ने मवेशी संरक्षण विधेयक, 2021 पारित किया है ?

उत्तर:- असम 

  • असम विधानशभा ने 13 अगस्त, 2021 को "असम मवेशी संरक्षण विधेयक, 2021" पारित किया। 
  • मवेशी संरक्षण विधेयक, 2021 गैर-गौमांस खाने वाले समुदायों के निवास वाले क्षेत्रों में गोमांस की बिक्री और खरीद पर रोक लगाता  है। 
  • यह मंदिर या सत्र (वैष्णव मठ) के 5 किमी के दायरे में गोमांस की बिक्री और खरीद पर भी प्रतिबंध लगाता है। 
  • यह बिल असम मवेशी संरक्षण अधिनियम, 1950 को निरस्त कर देगा। इसे मवेशियों के "वध, खपत, अवैध परिवहन" को विनियमित करने के उद्देश्य से पारित किया गया था। 
  • यह बिना किसी वैध दस्तावेज के असम से और उसके माध्यम से मवेशियों के अंतर-राज्यीय परिवहन को प्रतिबंधित करता है। 
हल ही में 'कथा क्रांतिवीरों की' नामक प्रदर्शनी का उद्धाटन  किसने किया ?
उत्तर :- जी. किशन रेड्डी 
  • केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी नई दिल्ली में क्रांतिकारियों की एक प्रदर्शनी 'कथा क्रांतिवीरों की' प्रदर्शनी का उद्धाटन किया। 
  • आजादी के 75 वर्ष पुरे होने के उपलक्ष में मनाए जा रहे 'आजादी का अमृत महोत्सव ' के तहत रविंद्र भवन में प्रदर्शनी ''कथा क्रांतिवीरों की' लगाई गई। 
  • प्रदर्शनी "कथा क्रांतिवीरों की " में अल्लूरी सीताराम राजू  शहीदी दिवस , चंपारण सत्याग्रह और जलियांवाला बाग़ से सम्बंधित कलाकृतियां प्रदर्शन की गयी है। 
किस राज्य ने चार नए जिले बनाने की घोषणा की है ?
उत्तर :- छत्तीसगढ़ 
  • छत्तीसगढ़ CM भूपेश वघेल ने चार नए जिलों और 18 नई तहसीलों को घोषणा की है। 
  • चार नए जिले मोहल्ला-मानपुर, शक्ति, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मनेंद्रगढ़ है। 
  • 'CM सस्ती दवा योजना' का नाम बदलकर 'श्री धनवंतरि योजना' कर दिया है। 
  • वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य में 28 जिले है  नए जिलों की घोषणा बाद यह संख्या बढ़कर 32 हो जाएगी। 
किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने अपनी स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड की घोषणा की है ?
उत्तर :- ओडिशा 
  • मुख्यमंत्री नविन पटनायक ने कहा है कि ओडिशा में बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना (BSKY) के तहत 3.5 करोड़ लोगो को स्मार्ट कार्ड प्रदान किये जायेंगें, जिमसे प्रत्येक परिवार को प्रति 5 लाख रूपये तक के इलाज का लाभ मिल सकेगा। 
  • ओडिशा इस तरह के स्मार्ट हेल्थ कार्ड प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है। 
  • BSKY को लोगो को स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड प्रदान करने लिए फिर से डिजाइन किया गया है,  कार्ड डेविट कार्ड के रूप में काम करेगा। 
  • इसके तहत प्रत्येक परिवार प्रति वर्ष पांच लाख उपचार लागत का लाभ उठा सकता है, जबकि पहिला सदस्य हर वर्ष 10 लाख तक का लाभ उठा सकती है। 
  • लाभार्थी ओडिशा सहित देश की 200 से अधिक अस्पताल श्रंखलाओं में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते है। 
हाल ही में, पूर्व दिग्गज फुटबॉलर गॉर्ड मुलर निधन हो गया। उन्होंने फुटबॉल विश्व कप में किस देश का प्रतिनिधित्व किया था?
उत्तर :- पश्चिम जर्मनी 
  • महान जर्मन स्ट्राइकर गॉर्ड मुलर का 15 अगस्त, 2021 को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 
  • उन्होंने पश्चिम जर्मनी के लिए 62 मैचों में 68 गोल किए, जिसमे हॉलैंड के खिलाफ 1974 विश्व कप फाइनल में विजयी गोल भी शामिल था। 
  • बायर्न म्यूनिख में 15 वर्षो के दौरान, मुलर ने 427 बुंडेसलीगा मैचों में 365 गोल और 74 यूरोपीय मैचों में 66 गोल किए। 
  • उन्हें 1970  यूरोपीय फुटबॉलर ऑफ़ द ईयर चुना गया था।



हररोज की कर्रेंट अफेयर्स पढ़ने :-









Post a Comment

0 Comments