ADD

18 अगस्त 2021 के लिए करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर-

आज हम कर्रेंट अफेयर्स में 18 अगस्त 2021 की महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के बारे में जानेंगे , जो कॉम्पिटेटिव एग्जाम में पूछे जांएंगे। 




ATS कमांडो सेंटर देवबंद में बनेगा 

योगी सरकार ने सहारनपुर के बाद देवबंद में ATS कमांडो सेंटर बनाएगी। सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर ATS को 2000 वर्ग मीटर जमीन एलॉट की है। देवबंद में ATS सेंटर बनने का काम तेजी से आरंभ हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश भर से चुने हुए करीब डेढ़ दर्जन तेजतर्रार ATS अफसरों को यहाँ पर तैनाती की जाएगी। 

2021 में होने वाली T20 वर्ल्ड कप शेडूल जारी 

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट कॉउन्सिल ने इस वर्ष खेले जाने वाले T20 वर्ल्ड कप के कार्यक्रम का एलान कर दिया। वर्ल्ड कप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक होगा। कुल 45 मैच खेले जायेंगे क्वालीफाइंग राउंड मिलाकर। इस प्रतियोगिता का पहला मैच 17 अक्टूबर को ओमान और पपुआ न्यू गिनी के बिच खेला जाएगा। भारत अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को पकिस्तान के साथ खेलेगा। 

अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने खुद को घोषित किया कार्यवाहक राष्ट्रपति 

अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने खुद को संरक्षक राष्ट्रपति घोषित किया है। सालेह ने ट्वीट कर कहा है कि वह अपने लिए समर्थन जुटा रहे है। सालेह ने कहा, अफगानिस्तान के सविधान के मुताबिक राष्ट्रपति की गैरमौजूदगी, देश छोड़कर भागने पर या फिर मौत के बाद उपराष्ट्रपति कार्यवाहक राष्ट्रपति बन जाता है। में वर्तमान में अपने देश में हूँ और मैं कानूनी तौर पर केयर टेकर राष्ट्रपति हूँ। मैं सभी नेताओं से उनके समर्थन और आम सहमति के लिए संपर्क कर रहा हूँ। 


सुडोकू गेम बनाने वाले माकी काजी का निधन 

अंको की लोकप्रिय पहेली सुडोकू के निर्माण करता माकी काजी का निधन हो गया है। यह 69 वर्ष के थे। उनकी जापानी कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सुडोकू के गॉडफादर के रूप में चर्चित काजी ने यह पहेली तैयार की थी जो बच्चो एवं उन अन्य लोगो के लिए आसान हो जो अधिक सोचना नहीं चाहते थे। 
 
भारतीय हॉकी को स्पांसर ओडिशा करेगी 

महिला और पुरुष राष्ट्रीय हॉकी टीम ने मंगलवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। इस दौरान कलिंगा स्टेडियम में राज्य के CM ने सभी खिलाडियों को सम्मानित किया और उनके  प्रदर्शन के लिए बधाई दी। यही नहीं CM पटनायक  ने इस मौके पर बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने कहा की ओडिशा राज्य अगले 10 वर्ष तक भारतीय हॉकी को स्पॉंसर करता रहेगा। ओडिशा राज्य भारतीय हॉकी टीम को 2018 से स्पॉंसर कर रही है। 


भारत ने आरम्भ की E-बीजा की सुविधा अफगान नागरिको के लिए 

अफगानिस्तान में मौजूद हालत को देखते हुए भारत में अफगान नागरिको के लिए ई-वीजा की एक नई कैटेगरी आरम्भ की है। भारत में प्रवेश के लिए उनकी एप्लिकेशन को तेज करने के लिए सरकार ये सिस्टम लेकर आई है। रिपोर्ट्स के मुताविक यह वीजा केवल 6 महीने  बैध होगा और सुरक्षा मंजूरी के बाद ही दिया जाएगा। भारत पर प्रवेश के लिए बीजा आवेदनों को फास्ट ट्रैक करने के लिए "e-Emergency X-Misc Visa" नाम का इलेक्ट्रॉनिक वीजा की एक नई कैटेगरी आरम्भ की गई है। 



हाकैन्डे हिचिलेमा ने जीत हासिल की जाम्बिया के राष्ट्रपति चुनाव में 

  • हाकैन्डे हिचिलेमा ने जीत हासिल की जाम्बिया के राष्ट्रपति चुनाव में। उन्होंने एडगर लुंगु को दस लाख से अधिक वोटो से हराया। 
  • हिचिलेमा को 2,810,777 वोट मिले जबकि लुंगु को 1,814,201 वोट मिले। हिचिलेमा जाम्बिया के सातवें राष्ट्रपति होंगे। 
  • यूनाइटेड पार्टी फॉर नेशनल डेवलपमेंट (यूपीएनडी) के बैनर तले हिचिलेमा को 10 विपक्षी दलों का समर्थन प्राप्त है। 
  • जाम्बिया कोविड-19 महामारी के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। 
जाम्बिया :
यह दक्षिणी अफ्रीका में एक लैंडलॉक देश है। 
जाम्बिया की राजधानी लुसाका है और मुद्रा क्वाचा है। 


23 अगस्त को "द ड्रीम ऑफ रेवोल्यूशन: ए बायोग्राफी ऑफ जयप्रकाश नारायण" नमक पुस्तक का अनावरण किया जाएगा। 
  • जयप्रकाश नारायण की आत्मकथा "द ड्रीम ऑफ रेवोल्यूशन ए बायोग्राफी ऑफ जयप्रकाश नारायण" 23 अगस्त को रिलीज होगी। 
  • इसे पेंगुइन रैंडम हॉउस द्वारा प्रकाशित किया गया है। इसे बिमल प्रसाद और सुजाता प्रसाद  ने लिखा है। 
  • पुस्तक जेपी के जीवन और विचारो का व्यापक अध्ययन है। लेखक ने 1975 में इंदिरा गांधी के आपातकाल के दौरान जयप्रकाश नारायण की भूमिका के बारे में भी लिखा है। 
जयप्रकाश नारायण :
उन्हें लोकप्रिय रूप से जेपी या लोक नायक कहा जाता है। 
उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन, सर्वोदय आंदोलन और इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ जेपी आंदोलन जैसे आंदोलनो का प्रमुख भूमिका नभाई। 
1999 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 
उन्हें इंदिरा गांधी खलाफ उनके 'सम्पूर्ण क्रांति' के आह्वान के लिए जाना जाता है। 



इस तरह के जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे :-



















Post a Comment

0 Comments