ADD

19 अगस्त 2021 के लिए करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर-



देश -विदेश से जुड़े 19 अगस्त 2021 कर्रेंट अफेयर्स जो आने वाले SSC , UPSC , BANK Railway, Clerk , PO परीक्षाओ के लिए मददगार होगी। 



किस शहर का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश में सरकार ने हरिगढ़ करने के लिए पंचायत बोर्ड को बैठक में प्रस्ताव रखा है ?

उत्तर : अलीगढ़ - उत्तर प्रदेश में सरकार ने अलीगढ़ शहर का नाम बदलकर हरिगढ़ करने  के लिए अलीगढ़ जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में नाम बदलने  प्रस्ताव रखा है। साथ ही जिला पंचयत सदस्यों ने धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का नाम पूर्व CM कल्याण सिंह के नाम पर रखे जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दिया है। 

कौन सा दिवस 19 अगस्त को पुरे विश्व भर में मनाया जाता है ?

उत्तर : विश्व फोटोग्राफी दिवस - 19 अगस्त को पुरे विश्व में विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। यह दिवस उन लोगो के लिए खास है  किसी भी खूबसूरत चीज या नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लेना पसंद करते है। 

"राजीव गाँधी ग्रामीण भूमिहीन मजदुर न्याय योजना" किस राज्य ने शुरू की है ?

उत्तर : छत्तीसगढ़ सरकार - छत्तीसगढ़ सरकार ने  हाल ही में "राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदुर न्याय योजना" शुरू की है। जिसके तहत 12 लाख भूमिहीन मजदूरों को 6000 रूपये प्रदान किये जाएंगे।  यह योजना 200 करोड़ प्रावधान के साथ शुरू की गयी है। इस योजना से 12 लाख भूमिहीन परिवारों को फायदा होगा। 

Meity-NASSCOM स्टार्ट-अप महिला उद्धमी पुरस्कार 2020-2021 की घोषणा किसने की है ?

उत्तर : भारत सरकार - भारत सरकार हाल ही में महिलाओ में उद्धमशीलता की भावना को पहचानने और उसे विकसित करने के लिए Meity-NASSCOM स्टार्ट-अप महिला उद्धमी पुरुस्कार 2020-2021 को घोषणा की है। यह पुरुस्कार महिलाओ की अगली पीढ़ी को मार्गदर्शक रोल मॉडल के रूप में सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा। 

कितने वर्ष के उम्र में सुडोकू के गॉडफादर माकी काजी का हाल ही निधन हो गया ?

उत्तर : 69 साल - सुडोकू के गॉडफादर माकी काजी का पित्त नली के कैंसर की वजह से हाल ही में 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे एक लोकप्रिय संख्या पहेली सुडोकू के निर्माता थे। माकी काजी निकोली कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष थे। यह एक जापानी पहेली निर्माता है। 

टीसीएस हाल ही में 13 लाख करोड़ रूपये के मार्केट-कैप को पार करने वाली कौन सी भारतीय कंपनी बन गयी है ?

उत्तर : दूसरी - रिलायंस के बाद हाल ही में टीसीएस 13 लाख करोड़ के मार्केट-कैप को पार करने वाली दूसरी भारतीय कंपनी बन गयी है। टीसीएस की शेयर 2.32% की बढ़त के साथ 3,552.4 रूपये पर बंद हुए है। वर्तमान में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्य 13.7 लाख करोड़ रूपये है। 

महिलाओ को हाल ही में राष्ट्रिय रक्षा अकादमी "NDA" की परीक्षा में बैठने की अनुमति किसने दे दी है ?

उत्तर: सुप्रीम कोर्ट - सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महिलाओ को राष्ट्रिय रक्षा अकादमी "NDA" की परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सेना के नीतिगत फैसले को लैंगिक भेदभाव बताया है। राष्ट्रिय रक्षा अकादमी विश्व की पहली त्रि-सेवा अकादमी है। राष्ट्रिय रक्षा अकादमी को 7 दिसंबर, 1954 को एक उद्धाटन समारोह के साथ कमीशन किया गया था। 

डॉयनासोर को खत्म करने वाला एस्टेरॉयड वैज्ञानिको को किस देश में पृथ्वी से मिला है ?

उत्तर: मेक्सिको - कंप्यूटर मॉडल के उपयोग के साथ वैज्ञानिको ने 1,30,000 , मॉडल क्षुद्रग्रहो का अध्ययन करते हुए हाल ही में मेक्सिको में पृथ्वी से डायनासोर को खत्म करने वाले एस्टेरोयड की खोज की है। इस एस्टेरोयड ने एक गड्ढा बना दिया जिसने लगभग 90 मिल क्षेत्र को कवर किया है। इस क्षुद्रग्रह को डायनासोर ही नहीं बल्कि उस समय की कुल प्रजातियों के लगभग 75% प्रजातियों को खत्म करने का श्रेय दिया गया है। 


स्विज़रलैंड के वैज्ञानिको ने 62.8 खरब तक मापा गया पाई का मान 


स्विज़रलैंड के वैज्ञानिको ने गणितीय संख्या पाई (π) को 62.8 खरब तक नापते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इसके लिए सुपर कंप्यूटर का प्रयोग किया। गणना में उन्हें 108 दिन और 9 घंटे का समय लगा। 


 NBA विजेता टीम का हिस्सा बनने वाले प्रिंसपाल सिंह पहले भारतीय

बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रिंसपाल सिंह ने अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल की है। वह NBA ख़िताब जितने वाली टीम का हिस्सा बनने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए है। उनकी टीम सैक्रामेंटो किंग्स ने 2021 NBA समर लीग का ख़िताब अपने नाम किया। 


पाम ऑइल मिशन को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिए गए नीतिगत फैसलों की घोषणा की। 
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पाम ऑइल मिशन के कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी है। इस पर कुल 11040 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य तिलहन और पाम ऑइल का क्षेत्र  उत्पादन को बढ़ावा देना है। राष्ट्रिय खाद्य तेल मिशन के तहत सरकार का लक्ष्य पाम ऑइल का उत्पादन बढ़ाना है। 



ऐसे जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे :- www.yoo-neeknews.blogspot.com



















Post a Comment

0 Comments