ADD

22 अगस्त 2021 के लिए करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर-

 


 22 अगस्त 2021 कर्रेंट अफेयर्स जो आने वाले SSC , UPSC , BANK Railway, Clerk , PO परीक्षाओ के लिए मददगार होगी। 


कितने वर्षीय दीक्षा सिंदे को हाल ही में नासा की पैनलिस्ट चुना गया जो भारत के औरंगाबाद से है ?

14 वर्षीय - भारत के औरंगाबाद की 14 वर्षीय दीक्षा सिंदे को अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा के MSI फैलोशिप के वर्चुअल पैनल में पैनलिस्ट के रूप में चुना गया है। 14 वर्षीय दीक्षा सिंदे ने International Astronomical Search Collaboration द्वारा आयोजित अनुसंधान प्रतियोगिता जीती है। 

किस कंपनी की ZyCoV-D वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण के लिए दीजीसीआई ने मंजूरी दे दी है ?

जाइडस कैडिला - ड्रग कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया ने हाल ही में जाइडस कैडिला की ZyCoV-D  वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण के लिए मंजूरी दे दी है। विज्ञानं और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मुताबिक, यह वैक्सीन कोरोना वायरस के लिए विश्व की पहली और भारत की स्वदेशी रूप से विकसित डीएनए - आधारित वैक्सीन है। यह वैक्सीन 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बच्चो और वयस्कों को लगाई जा सकती है। 

भारत के किस राज्य सरकार ने सहायकों, ड्राइवरों और पुजारियों के लिए कोविड राहत पैकेज की घोषणा की है ?

असम सरकार - असम सरकार ने हाल ही में सहायकों, ड्राइवरों और पुजारियों लिए कोविड राहत पैकेज की घोषणा की है। जिसके तहत निजी बसों के चालकों और सहायकों को एकमुश्त 10,000 रूपये और मंदिर के पुजारी और नामघरों के मुखिया को 15,000 रूपये दिए जायेंगे। साथ ही राज्य सरकार ने स्कूलों में इतिहास और भूगोल पढ़ाना अनिवार्य कर दिया है। 

"Small Business Loans Initiative" इंडिफी कंपनी और किस सोशल मिडिया कंपनी ने साझेदारी में नई पहल शुरू की है ?

फेसबुक इंडिया - फेसबुक इंडिया और ऑनलाइन लेंडिंग प्लेटफॉर्म इंडिफी ने हाल ही साझेदारी में "Small Business Loans Initiative" नई पहल शुरू की है। जो की छोटे और माध्यम व्यवसायों को सहायता प्रदान करेगा। यह भारत में फेसबुक की पहली पहल है। यह सुविधा इन व्यवसायों के लिए खुली है जो भारत के 200 कस्बो और शहरों में पंजीकृत है। 

पुरे विश्व भर में कब मनाया जाता है "धर्म या विश्वास आधार पर हिंसा के कृत्यों के पीड़ितों की स्मृति में इंटरनेशनल दिवस" ?

22 अगस्त - 22 अगस्त को पुरे विश्वभर में "धर्म या विश्वास के आधार पर हिंसा के कृत्यों के पीड़ितों की स्मृति में इंटरनेशनल दिवस" मनाया जाता है। यह दिवस धार्मिक हिंसा या विश्वास के आधार पर, हिंसा और आतंकवाद को लक्षित करने वाले कार्यों की कड़ी निंदा करने के लिए मनाया जाता है। 

इस्माइल साबरी याकूब को किस देश के राजा अल-सुल्ताल अब्दुल्ला ने देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है ?

मलेशिया - मलेशिया के राजा अल-सुल्तान अब्दुल्ला ने हाल ही में पूर्व उप प्रधानमंत्री इस्माइल साबरी याकूब को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। वे 3 साल तक इस पद पर कार्यरत रहेंगे। उन्हें संसद के 222 सदस्यों में से 114 का समर्थन मिला है। वे अब इस्माइल मोहिद्दीन यासीन की जगह स्थान लेंगे। 

नया ऑनलाइन गोपनीयता कानून हाल ही में किस देश ने पारित किया है ?

चीन - चीन ने हाल ही में व्यवसायों को किसी भी संवेदनशील व्यक्तिगत डेटा को एकत्र करने से रोकने के उद्देश्य से नाय ऑनलाइन गोपनीयता कानून पारित किया है। पिछले कुछ महीनों में राइड हेलिंग कंपनी 'दीदी 'और गेमिंग कंपनी टेंसेंट जैसी कंपनी पर व्यक्तिगत डेटा के दुरूपयोग का आरोप लगाया है। 

Monitriyal प्रोटोकॉल के लिए किगली समझौते के अनुसमर्थन को किस देश ने मंजूरी दे दी है ?

भारत - भारत ने हाल ही में हाइड्रोफ्लोरोकार्बन को चरणबध्द तरिके से खत्म करने के लिए monitriyal प्रोटोकॉल के लिए किगली समझौते के अनुसमर्थन को मंजूरी दे दी है। जिससे अब देश को साल 2047 तक अपने HFC के उपयोग को 80% तक कम करने की आवश्यकता है। 

विश्व खाद्य कार्यक्रम के अनुसार, किस देश में वर्तमान में 39 मिलियन लोगो में से 14 मिलियन लोग गंभीर भुखमरी का सामना कर रहे है ?

अफगानिस्तान - विश्व खाद्य कार्यक्रम के अनुसार, अफगानिस्तान में वर्तमान में 39 मिलियन लोगो में से 14 मिलियन लोग गंभीर भुखमरी का सामना कर रहे है। अफगानिस्तान में भुखमरी तेजी से बढ़ रही है। 3 साल में यह दूसरा सूखा है जिसका सामना अफगानिस्तान कर रहा है। सूखे ने 15 अगस्त को तालिबान के देश पर कब्जा करने से बहुत पहले अफगानिस्तान को प्रभावित किया था। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व CM कल्याण सिंह का निधन हो गया। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह  शनिवार को  निधन हो गया। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे जिसके चलते उनको लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज भर्ती कराया गया था। वह 89 वर्ष के थे। 
कल्याण सिंह ने 1967 में अतरौली विधानसभा क्षेत्र से पहला चुनाव जीता था। 1991 में कल्याण उत्तर प्रदेश के CM बने। 2014 में राजस्थान के राज्यपाल भी बने। 

माइक हेसन को RCB का मुख्य कोच नियुक्त किया है। 

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने शनिवार को घोषणा कि की मुख्य कोच साइमन कैटिच ने व्यक्तिगत कारणों से पद छोड़ दिया है।  उनकी जगह क्रिकेट संचालन के निदेशक माइक हेसन सीजन के अंत तक मुख्य कोच का पद संभालेंगे। 


उत्तर प्रदेश के "मिशन शक्ति 3.0" कार्यक्रम की शुरुआत की। 

राज्य की महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ द्वारा 2 साल पूर्व किए गए मिशन शक्ति कार्यक्रम का आज तीसरा चरण लखनऊ में शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 
इस कार्यक्रम में अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्त्तर प्रदेश के 47 जिलों के 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया और इसके अलावा कई नई घोषणा की गई। 




हमारे साथ जुड़े रहे ऐसे हररोज की जानकारी के लिए :- www.yoo-neeknews.blogspot.com


























Post a Comment

0 Comments