ADD

24 अगस्त 2021 के लिए करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर-

 


 24 अगस्त 2021 कर्रेंट अफेयर्स जो आने वाले SSC , UPSC , BANK Railway, Clerk , PO परीक्षाओ के लिए मददगार होगी।



कोंकण अभ्यास 2021 इंग्लिश चैनल में आईएनएस तबर और किस युद्धपोत के बीच आयोजित किया गया है ?

उत्तरः एचएमस वेस्टमिंस्टर - कोंकण अभ्यास 2021 इंग्लिश चैनल में आईएनएस तबर और एचएमस वेस्टमिंस्टर के बीच आयोजित किया गया है। इस अभ्यास में 2 जहाजों के इंटीग्रेटेड हेलीकॉप्टरों और फाल्कन इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर विमानों की भागीदारी देखी गयी है। यह नौसेना अभ्यास कोंकण भारत और यूनाइटेड किंगडम की नौसेनाओं के बीच आयोजित किया जाता है। 


भारत में महिलाओं और सूक्षम, लघु और मध्यम उधमों के लिए USAID, DFC और किस बैंक ने 50 मिलियन डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किये है ?

उत्तर: कोटक महिंद्रा बैंक -  भारत में महिलाओं और सूक्षम, लघु , और मध्यम उधमों के लिए USAID (अंतर्राष्ट्रीय विकास के लिए सयुंक्त राज्य अमेरिका एजेंसी), USDFC (यू.एस. अंतर्राष्ट्रीय विकास वित्त निगम) और कोटक महिंद्रा बैंक ने 50 मिलियन डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किये है। इस समझोते के तहत लघु और मध्यम उधमों को अपने व्यवसाय के पुननिर्माण और पैमाने पर मदद मिलेगी। 

 किस शहर में भारत के पहले स्मॉग टॉवर का उद्धाटन किये जाने की घोषणा की गयी है ?

उत्तर: दिल्ली - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कनॉट प्लेस में भारत के पहले स्मॉग टॉवर का उद्धाटन करेंगे। जिसकी 20 मीटर से अधिक लंबी सरंचना है और इसे लगभग 1 किमी के दायरे में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए स्थापित किया गया है। इस टॉवर को 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। 


भारत की किस कार निर्माता कंपनी पर कॉम्पिटिशन कमीशन ने 200 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है ?

उत्तर: मारुती सुजुकी - भारत की कार निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी पर रीसेल की जाने वाली कारों की कीमत पर डिस्काउंट कंट्रोल पॉलिसी लगाने की वजह से कॉम्पीटिशन कमीशन ने 200 करोड़ रूपए का जुरमाना लगाया है। इसे कॉम्पीटिशन कमीशन ने एंटी कॉम्पिटीटिव बिहेवियर मानते हुए कंपनी पर यह जुरमाना लगाया गया है। 

किस मंत्रालय के द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार, इस मानसून के मौसम में खरीफ फसलों के क्षेत्र में कमी आई है ?

उत्तर: कृषि मंत्रालय - कृषि मंत्रालय के द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार, इस मानसून  के मौसम में खरीफ फसलों के क्षेत्र में कमी आई है। आकड़ों के मुताबिक, मानसून के मौसम में 1,043.87 लाख हेक्टेयर में 1.55% की गिरावट देखी गई है। जबकि वर्ष 2020 में खरीफ फसलों का कुल क्षेत्रफल समान अवधि के लिए 1,060.37 लाख हेक्टेयर था। 

अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की किस महिला खिलाडी ने लम्बी कूद में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है ?

उत्तर: शैली सिंह - अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की 17 वर्षीय महिला खिलाडी शैली सिंह ने इतिहास रचते हुए लंबी कूद में 6.59 मीटर की छलांग के साथ सिल्वर मेडल जीता है। वे इस चैंपियनशिप के इतिहास में लंबी कूद में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाडी बन गई है। 


भारत के पूर्व फुटबॉलर और किस वर्ष के रोम ओलिंपिक में खेलने वाली अंतिम राष्ट्रिय टीम के सदस्य सैयद शाहिद हकीम का हाल ही में निधन हो गया है ?

उत्तर: 1960 - भारत के पूर्व फुटबॉलर और वर्ष 1960 के रोम ओलंपिक में खेलने वाली अंतिम राष्ट्रिय टीम के सदस्य सैयद शाहीद हकीम का हाल ही में 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। द्रोणाचार्य पुरुस्कार विजेता शाहिद हकीम दिल्ली में हुए साल 1982 के एशियाई खेलों के दौरान स्वर्गीय पीके बनर्जी के सहायक कोच रहे थे। 


अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और किस देश की नौसेनाओं के बीच 26 अगस्त को मालाबार नौसेनिक अभ्यास आयोजित किया जाएगा ?

उत्तर: जापान - अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान की नौसेनाओं के बीच 26 अगस्त को अमेरिका के गुआम द्वीप से मालाबार नौसेनिक अभ्यास आयोजित किया जायेगा। यह गुआम द्वीप फिलीपीन्स से 2,500 किमी पूर्व में स्थित है। यह अभ्यास 4 दिन का होगा। यह वार्षिक नौसैनिक अभ्यास हिन्द महासागर और प्रशांत महासागर में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है  


23 अगस्त कर्रेंट अफेयर्स पढ़े 

हमारे साथ जुड़े रहे ऐसी जानकारी के लिए :- www.yoo-neeknews.blogspot.com


   







 



 

Post a Comment

0 Comments