ADD

8 अगस्त 2021 के लिए करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर




किस आईआईटी संस्थान ने उत्तराखंड के लिए भूकंप पूर्व चेतावनी मोबाइल एप्प "EEW" लांच किया है ?

 उत्तर: आईआईटी रुड़की - आईआईटी रुड़की ने हाल ही में उत्तराखंड के लिए भूकंप पूर्व चेतावनी के लिए "EEW" लांच किया है। यह Earthquake Early Warning Mobile App आपदा की शुरुआत के बारे में लोगों को जागरूक कर देगा। इस एप्प को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रायोजित किया गया था। 


फूड डिलीवरी प्लेटफार्म स्विगी ने किस शहर में फ़ूड डिलीवरी के लिए इलेक्ट्रिक-साईकिल लांच करने की घोषणा की है ?

उत्तर: हैदराबाद - फूड डिलीवरी प्लेटफार्म स्विगी ने हाल ही में हैदराबाद में फ़ूड डिलीवरी के लिए इलेक्ट्रिक-साईकिल हीरो लेक्ट्रो कार्गो (HLC) के साथ मिलकर लांच करने की घोषणा की है। यह पायलट प्रोजेक्ट के तहत अगस्त, 2021 में शुरू की जाएगी। यह ई-साईकिल सस्ती हैं और कंपनी को अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में सक्षम बनाती है। 


डॉ.धृति बनर्जी को भारतीय प्राणी सर्वेक्षण की कौन सी महिला निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दे दी गयी है ?

उत्तर: पहली - डॉ.धृति बनर्जी को भारत सरकार ने भारतीय प्राणी सर्वेक्षण की पहली महिला निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दे दी गयी है। वे एक वैज्ञानिक हैं। वह जुगोग्राफी, टैक्सोनॉमी, मोर्फोलॉजी और मॉलिक्युलर सिस्टमैटिक्स में रिसर्च कर रही थी। वे अगस्त में इस हफ्ते में जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया का कार्यभार ग्रहण करेंगी। 


केंद्र सरकार ने राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर किसके नाम पर रखने की घोषणा की है ?

उत्तर: मेजर ध्यानचंद - केंद्र सरकार ने हाल ही में राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर हॉकी के "जादूगर" कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने का फैसला  किया है। खेल रत्न सम्मान के तहत 25 लाख रूपये नकद पुरस्कार दिया जाता है। मेजर ध्यानचंद ने अपने आखिरी ओलिंपिक बर्लिन 1936 में कुल 13 गोल दागे थे। 


इसरो ने कब सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह "EOS-O3" लॉन्च किये जाने घोषणा की है ?

उत्तर: 12 अगस्त - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 12 अगस्त को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह "EOS-03" लॉन्च किये जाने की घोषणा की है। यह उपग्रह GSLV-F10 की 14वीं उड़ान में ले जायगा जो जियोसिंक्रोन्स ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित करेगा।


 किस राज्य सरकार ने हाल ही में महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण कार्यक्रम लांच किया है ?

उत्तर: राजस्थान सरकार - राजस्थान सरकार ने हाल ही में व्यवधान से प्रभावित महिलाओं और बच्चों के लाभ के लिए पोषण कार्यक्रम लांच किए है। इस कार्यक्रम के तहत इंदिरा रसोई योजना गरीबों और जरूरतमंदों को दिन में दो बार भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। 


किस देश ने अपनी सभी समुद्री राष्ट्रिय उद्यानों से कोरल को नुकसान पहुंचाने वाले रसायनों से युक्त सनस्क्रीन पर प्रतिबंध लगा दिया है ?

उत्तर: थाईलैंड - थाईलैंड ने हाल ही में अपनी सभी समुद्री राष्ट्रिय उद्यानों से कोरल यानी मूंगे को नुकसान पहुंचाने वाले रसायनों से युक्त सनस्क्रीन पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। उन्होंने कहा है ही सन क्रीम में पाए जाने वाले चार तत्व कोरल लार्वा को नष्ट कर रहे हैं, प्रवाल प्रजनन में बाधा डाल रहे थे और रीफ ब्लीचिंग का कारण बन रहे थे।  


7 अगस्त कर्रेंट अफेयर्स पढ़े 

हमारे साथ जुड़े रहे :- www.yoo-neeknews.blogspot.com

 

Post a Comment

0 Comments