ADD

9 अगस्त 2021 के लिए करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर




 टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में किस भारतीय खिलाड़ी ने 13 वर्ष बाद भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता  है ?

उत्तर: नीरज चोपड़ा - टोक्यो ओलिंपिक 2020 में पुरुषो की जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर के स्कोर करते हुए टॉप स्थान प्राप्त किया। भारत के लिए 13 साल बाद गोल्ड मेडल जीता है। नीरज ने 121 वर्ष के इतिहास में पहली बार ट्रैक एंड फील्ड को गोल्ड मेडल दिलाया है। वे इस फील्ड में गोल्ड जितने वाले पहले और व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड मेडल जितने वाले दूसरे इंडियन बने। 

किस हाई कोर्ट ने ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबंध लगाने वाले तमिलनाडु कानून को रद्द कर दिया है ?

उत्तर: मद्रास हाईकोर्ट - मद्रास हाईकोर्ट ने हल ही में ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबंध लगाने वाले तमिलनाडु के कानून को रद्द क्र दिया है। जिसमे पोकर, रुम्मी और अन्य कौशल-आधारित ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। कोर्ट ने कहा है की ऑनलाइन गेम पर पूर्ण प्रतिबंध अयोग्यता और विवेकरहित है। 

राष्ट्रीय ओधोगिक गलियारा कार्यक्रम के तहत हाल ही में अब तक कितने ओधोगिक गलियिरों को मंजूरी के दी गयी है ?

उत्तर: 11 - राष्ट्रिय ओधोगिक गलियारा कार्यक्रम के तहत हाल ही में भारत ने 32 परियोजनाओं के साथ 11 ओधोगिक गलियारों के विकास को मंजूरी दे दी है। जिसे ओधोगिक गलियारा कार्यक्रम के भाग के रूप में चार चरणों में विकसित किया जायगा। 

किस मंत्रालय के तत्वावधान में रक्षा साइबर एजेंसी की स्थापना को गयी है ?

उत्तर: रक्षा मंत्रालय - भारत सरकार ने हाल ही में रक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में देश में साइबर खतरों को कम करने  लिए रक्षा साइबर एजेंसी की स्थापना को मंजूरी दे दी गयी है जिसके लिए तीनो सशस्त्र बल सेवाओ ने अपने संबंधित साइबर आपातकालीन प्रितिक्रिया दल की स्थापना की है। 

किस प्रशासन ने भारतीय नागरिक के लिए इनर लाइन परमिट की आवश्यकता को समाप्त कर दिया है ?

उत्तर: लद्दाख प्रशासन - लद्दाख प्रशासन ने हाल ही में लद्दाख के संरक्षित क्षेत्रों का दौरा करने वाले भारतीय  नागरिको के लिए इनर परमिट की आवश्यकता को समाप्त  कर दिया है। जिसके लिए अधिसूचना जारी की है। यह इनर लाइन परमिट गैर-मूल निवासियों को उन राज्यों में जाने या रहने के लिए आवश्यक है जो इस प्रणाली के तहत संरक्षित है। 

भारत में हाल ही में किस कंपनी की एकल-खुराक COVID-19 को मंजूरी दे दी गयी है ?

उत्तर: जॉनसन एंड जॉनसन - जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की एकल-खुराक COVID-19 को भारत में हाल ही में मंजूरी दे दी गयी है। इसके साथ ही भारत में 5 आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण वाले टीके हैं। यह वैक्सीन एक वायरल वेक्टर वैक्सीन है जिसे ह्यूमन एडिनोवायरस के आधार पर विकसित किया गया है। 


डॉ.वीरेंद्र कुमार ने किस शहर के डॉ.अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में "पीएम-दक्ष" पोर्टल और मोबाइल एप्प लांच किया है ?

उत्तर:दिल्ली- भारत की राजधानी दिल्ली के डॉ.अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार ने PM-DAKSH  पोर्टल और मोबाइल एप्प लांच किया है। जिसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा राष्ट्रिय ई-गवर्नेंस डिवीजन के सहयोग से विकसित किया गया है। 


हाल ही में किसने आयकर अधिनियम के प्रावधानों को रद्द करने के लिए संसद में एक विधेयक पेश किया है ?

उत्तर: निर्मला सीतारमण - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में संसद में आयकर अधिनियम के प्रावधानों को रद्द करने के लिए एक विधेयक पेश किया है। जिसने विवादास्पद पुरव्यापी कर कानून को ख़त्म कर दिया है। जिसने टेलीकॉम कम्पनी वोडाफोन और केयर्न जैसे विदेशी निवेशकों के विश्वास  प्रभावित किया है। 


9 अगस्त को पुरे भारत में इनमे से कौन सा क्रांति दिवस मनाया जाता है ?

उत्तर: अगस्त क्रांति दिवस - 9 अगस्त को पुरे  अगस्त क्रांति दिवस मनाया जाता है। यह अगस्त क्रांति आंदोलन की शुरुआत 9 अगस्त, 1942 को हुई थी, इसीलिए भारतीय इतिहास में 9 अगस्त के दिन को अगस्त क्रांति दिवस के रूप में जाना जाता है। 


9 अगस्त को पुरे विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है ?

उत्तर: विश्व आदिवासी दिवस - 9 अगस्त को पुरे विश्वभर में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है।  दिवस को विश्व जनजातीय दिवस भी कहते है। अंग्रेजी को नेटिव शब्द मूल निवासियों के लिए प्रयुक्त होता है। अंग्रेजी के ट्राइबल शब्द का अर्थ "जनजातीय" होता है। 


8 अगस्त कर्रेंट अफेयर्स 

हर रोज की ताजा खबर पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे:-   www.yoo-neeknews.blogspot.com












Post a Comment

0 Comments