ADD

ओलिंपिक मेडल की कीमत कितनी होती है और खिलाड़ियों को क्या-क्या मिलता है ? -




ओलंपिक्स में मिलने वाली मेडल की कीमत और खिलाडियों को क्या क्या मिलता है आईये जानते है। 

मेडलों की विशेषता जानते है - जानकर बताते है की गोल्ड , सिल्वर और कांस्य मेडल का व्यास  लगभग 85 mm है। जबकि मेडल की मोटाई 7.7mm से 12.1 mm तक होती है। ओलिंपिक में हर बार मेडल का डिजाईन बदला जाता है। इस बार टोक्यो गेम्स के मेडलों की डिजाईन जापान की डिज़ाइनर जूनिची कवानिशि ने डिज़ाइन की है। आपको बता दे की कवानिशि ओशाक निवासी है जो की ग्राफिक डिज़ाइनर है। कवानिशि ने ओलंपिक्स के आलावा पेराओलिम्पिक के मेडल भी डिज़ाइन की है। इन मेडलों में ओलिंपिक चिन्ह के साथ उनके द्वारा डिज़ाइन में जीत की ग्रीक देवी नाइकी को चित्रित किया गया है। इस बार टोक्यो ओलिंपिक पदको को जापान के लगभग 6.21 मिलियन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को इकठा करके धातुओ का रेसिक्लिक करके बनाया गया है। 

ओलिंपिक मेडल की कितनी होती है कीमत - जानकार बताते है की अभी के मार्केट वैल्यू के अनुसार अगर गोल्ड मेडल को पिघलाया जाये तो मेडल की कीमत लगभग 800 डॉलर होगी। जबकि रजत और कांस्य मेडल को पिघलाया जाये तो रजत मेडल की कीमत मार्केट  में 450 डॉलर और कांस्य की 5 डॉलर होगी। हलाकि पिघलने की तुलना में मेडल की कीमत ज्यदा होती है। 

ओलंपिक्स खिलाड़ियों को क्या-क्या मिलता है - ओलंपिक्स खिलाडियों को ओलिंपिक एसोसिएशन की ओर से सबसे अच्छा प्लेयर को मेडल से पुरुष्कृत किया जाता है। जबकि की कई देशो में खिलाड़ियों को सम्मान सवरूप अनेक प्रकार के पुरुष्कार भी दिया जाता है। 

स्वर्ण पदक में सोना की मात्रा कितनी होती है - ओलिंपिक खेलो के हर मैच में फाइनल मैच जितने वाले विजेता को गोल्ड मेडल से पुरुष्कृत किया। क्या आप जानते है की पदक में स्वर्ण नाम मात्र  है। सच्चाई में गोल्ड मेडल सोना चढ़ाय हुआ शुद्ध चांदी से बनाया जाता है। गोल्ड मेडल का वजन लगभग 556 ग्राम होता है जिसमे सोना केवल 6 ग्राम ही होता है। जबकि सिल्वर मेडल का भार लगभग 550 ग्राम होता है। जिसमे शुद्ध चांदी मौजूद रहता है। वही , कांस्य पदक में जिंक और कॉपर का मिश्रण होता है। जिसमे 95% कॉपर और 5% जिंक होता है। 




Post a Comment

0 Comments