ADD

12 सितम्बर 2021 कर्रेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर in Hindi -

 

कर्रेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर जो SSC, Bank, Railway, Po, Clerk और अन्य exam में आएंगे जो भारत और विदेश से सम्बंधित 12 सितम्बर 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सवाल और जवाब  है। 


1. हाल ही में भारत के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए कितने दिवसीय योजना की घोषणा की है ?

उत्तर: 100 दिवसीय - केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में तीन मुख्य नींव पहलू बुनियादी ढांचे में सुधार, नीतिगत लक्ष्य और सुधार पहल के उद्देश्य से भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए 100 दिवसीय योजना की घोषणा की है। इस योजना में नीतिगत उपाय और हवाई अड्डों के साथ-साथ हेलिपोर्ट का विकास किया जायेगा। 

2. किस राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है ?

उत्तर: गुजरात - गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। विजय रुपाणी को पूर्व मुख्यमंत्री आंनदीबेन पटेल के इस्तीफे 2016 में मुख्यमंत्री बनाया गया था। विजय रुपाणी भाजपा शासित राज्यों में इस्तीफा देने वाले 3 महीने में चौथे मुख्यमंत्री बन गए है। 

3.किस राज्य का अतिरिक्त प्रभार असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को सौपा गया है ?

उत्तर: नागालैंड - असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को हाल ही में नागालैंड राज्य का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। जबकि नागालैंड के गवर्नर रहे आरएन रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है। 

4. किस देश में हवा से कार्बन डाइऑक्साइड सोखने के लिए डिजाईन किया गया विश्व का सबसे बड़ा संयंत्र शुरू किया गया है ?

उत्तर: आइसलैंड - हवा से कार्बन डाइऑक्साइड सोखने के लिए डिजाईन किया गया विश्व का सबसे बड़ा संयंत्र "ओर्का (ORCA)" आइसलैंड देश में शुरू किया गया है। यह हर वर्ष 4,000 टन CO2  सोख लेगा। यह तकनीक जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में एक प्रमुख उपकरण बन सकती है। 

5.किस दिवस के रूप में तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती की पुण्यतिथि को तमिलनाडु में घोषित किया गया है ?

उत्तर: महाकवि दिवस - तमिल कवी सुब्रमण्यम भारती की पुण्यतिथि को तमिलनाडु में "महाकवि दिवस" के रूप में घोषित किया गया है। सुब्रह्मण्य भारती की कविताओं में राष्ट्र्यभक्ति कूट-कूट कर भरी हुई है। उनका जन्म 11 दिसंबर 1882 में तमिलनाडु के एक गाँव एट्टयपुरम में हुआ था। 

6. रेल मंत्रालय ने हाल ही में किस संगठन को प्रभावी रूप से बंद कर दिया है ?

उत्तर: आईआरओआईएफ - रेल मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय रेल वैकल्पिक ईंधन संगठन (आईआरओआईएफ ) को प्रभावी रूप से बंद कर दिया है। यह एक उद्दम है जो परिवहन के लिए हरित ईंधन के क्षेत्र में काम करता है। 

7. हाल ही मेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौन से ब्रिक्स शिखर सम्मलेन की अध्यक्षता की है ?

उत्तर: 13वें - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मलेन की अध्यक्षता की है। इस सम्मलेन की थीम "BRICS@15:Intra-BRICS Cooperation for Continuity, Consolidation and Consensus" है। इस सम्मलेन के दौरान उन्होंने ब्रिक्स भागीदारों से प्राप्त सहयोग की सराहना की है। 

8. यूनाइटेड स्टेट्स के विशेषज्ञों ने हाल ही में किस महाद्वीप पर सबसे पुरानी बर्फ की खोज शुरू कर दी है ?

उत्तर: अंटार्कटिका - यूनाइटेड स्टेट्स के विशेषज्ञों ने हाल ही में अंटार्कटिका महाद्वीप पर सबसे पुरनी बर्फ की खोज शुरू कर दी है। पृथ्वी की जलवायु प्रणाली के बारे में जानकारी लेने के उद्देश्य से यूनाइटेड स्टेट्स के विशेषज्ञों को एक साथ लाने के लिए COLDEX की स्थापना की जायेगी। इस पुरानी बर्फ की खोज के लिए राष्ट्रिय विज्ञान फाउंडेशन द्वारा वित्त पोषित किया जाएगा।  


11th September Current Affairs 

9th and 10th September Current Affairs


हमारे साथ जुड़े रहे कर्रेंट अफेयर्स पढ़ने के लिए :- www.yoo-neeknews.blogspot.com







Post a Comment

0 Comments