ADD

5 अगस्त 2021 करंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर -



7 साल पहले शुरू हुए ऑस्ट्रेलिया का स्टार्टअप "आफ्टर पे" हाल ही में कितने बिलियन डॉलर में बिक गया है ?
उत्तर: 29 बिलियन डॉलर - 7 साल पहले शुरू हुए ऑस्ट्रेलिया का स्टार्टअप "आफ्टर पे" हाल ही में 29 बिलियन डॉलर में बिक गया है इसे ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी की कंपनी "रक्वायर"ने ख़रीदा है। "आफ्टर पे" अभी खरीदो और भुगतान बाद में करो की सुविधा देता है, इसी खासियत वजह से यह इतना मशहूर हुआ की करोड़ो लोग इसका इस्तेमाल करने लगे है। 

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने लद्दाख की आर्यन घाटी  में कितने किलोमीटर की ट्रांसमिशन लाइन को सफलतापूर्वक शुरू है ?
उत्तर: 40 किलोमीटर - पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने हाल ही में लद्दाख की आर्यन घाटी में 40 किलोमीटर की ट्रांसमिशन लाइन को सफलतापूर्वक शुरू की है। जिससे कारगिल जिले की आर्यन घाटी के संभव गांव अब 220 केवी श्रीनगर-लेह ट्रांसमिशन लाइनों के माध्यम से नेशनल ग्रिड से जुड़ गए है। 

सयुंक्त राष्ट्र महासभा ने किस मूल के लोगों का एक स्थायी मंच स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है ?
उत्तर: अफ़्रीकी मूल - सयुंक्त राष्ट्र महासभा ने हाल ही में अफ़्रीकी मूल के लोगों का एक स्थायी मंच स्थापित करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। यह स्थायी मंच नस्लवाद, जेनोफोबिअ,नस्लीय भेदभाव और असहिष्णुता की चुनौतियां का समाधान करने में विशेषज्ञ सलाह प्रदान करेगा। 

वित्त  2021-2022 के लिए केंद्र सरकार ने मुद्रा ऋण का लक्ष्य घटाकर कितने लाख करोड़ रूपये कर दिया है ?
उत्तर: 3 लाख करोड़ रूपये - केंद्र सरकार ने हाल ही में पीएम मुद्रा योजना के तहत वित्त वर्ष 2021-2022 के लिए मुद्रा ऋण का लक्ष्य घटाकर 3 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। जो की पहले 3.21 लाख करोड़ रूपये था। इस योजना के तहत बैंको और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों द्वारा लघु व्यवसाय इकाइयों को उद्यमशीलता गतिविधियों के लिए  10 लाख रूपये तक का ऋण दिया जाता है। 

किस कैबिनेट ने मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन संवधर्न निति को मंजूरी दे दी है ?
उत्तर: दिल्ली कैबिनेट - मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन को बढ़ावा देने और प्राइवेट क्षेत्र को मेडिकल ऑक्सीजन के लिए उत्पादन सयंत्रकों, टैंकरों और भंडराण सुविधाओं में निवेश करने के लिए प्रोत्साहन देने के लिए दिल्ली कैबिनेट ने अपनी नीति को मंजूरी दे दी है। यह दिल्ली में ऑक्सीजन  उपलब्धता में सुधार करने में भी मदद करेगी। 

हाल ही में किसने आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक-2021 पारित कर दिया है ?
उत्तर: लोकसभा - लोकसभा ने हाल ही में इकाइयों के निगमीकरण का  विरोध करने  के लिए सरकारी स्वामित्व वाली आयुध कारखानों  श्रमिकों को हड़ताल पर जाने  रोकने के लिए आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक-2021 पारित कर दिया है। यह विधेयक आवश्यक रक्षा सेवाओं में लगे औद्योगिक प्रतिष्ठानों या इकाई में हड़ताल और तालाबंदी पर भी रोक लगता है। 

टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारतीय महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने कितने किलो ग्राम में ब्रोंज मेडल जीता है ?
उत्तर: 69 किलो ग्राम वर्ग - टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारतीय महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने 69 किलोग्राम वर्ग में ब्रोंज मेडल जीती है। लवलीना को सेमीफइनल मुकाबले में विश्व चैंपियन बॉक्सर बुसेनज के हाथो हार का सामना करना पड़ा था। लवलीना बोरगोहेन ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पूर्व चैंपियन निएन चीन चेन को 4-1 से हराकर यह उपलब्धि अपने नाम की है। 

केंद्रीय मंत्रिमंडल भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान और किसके बिच हुए हस्ताक्षरित सहमति पत्र को मंजूरी है ?
उत्तर: डेफ्ट यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हल ही में भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (IIST) और डेफ्ट यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी (टीपू डेफ्ट) के बिच हुए हस्ताक्षरित सहमति पत्र को मंजूरी दे दी है।  जिसके तहत हर संस्थान से जुड़े विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों के शैक्षिक कार्यक्रमों और अनुसंधान कार्यो को पूरा किया जायेगा। 



हररोज की करंट अफेयर्स पढ़ने के लिए हमारे वेब साइट से जुड़े रहे इसके लिए बेल आइकॉन को दबा दे 













  










Post a Comment

0 Comments