ADD

2 सितम्बर 2021 कर्रेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर -



सितम्बर  2021 कर्रेंट अफेयर्स जो आने वाले SSC , UPSC , BANK Railway, Clerk , PO परीक्षाओ के लिए मददगार होगी।



किस फिनटेक सेवा कंपनी ने भारतीय डिजिटल भुगतान प्रदाता बिलडेस्क का 4.7 बिलियन डॉलर में अधिग्रहण किये जाने की घोषणा की है?

उत्तर: PayU – फिनटेक सेवा कंपनी PayU ने हाल ही में भारतीय डिजिटल भुगतान प्रदाता बिलडेस्क का 4.7 बिलियन डॉलर में अधिग्रहण किये जाने की घोषणा की है। इस अधिग्रहण के साथ यह वैश्विक स्तर पर कुल भुगतान मात्रा के आधार पर अग्रणी ऑनलाइन भुगतान प्रदाताओं में से एक बन गया है। 

कौन सा राज्य 100% कोविड-19 टीकाकरण करवाने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश – हिमाचल प्रदेश राज्य 100% कोविड-19 टीकाकरण करवाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य में 54.32 लाख लोगों को कम से कम एक डोज दी जा चुकी है। जबकि हिमाचल प्रदेश में 17 लाख से अधिक लोगों को कोरोना के टीके की दो डोज दी जा चुकी हैं। 

किसे सीमा सुरक्षा बल का नया महानिदेशक हाल ही में नियुक्त किया गया है?

उत्तर: पंकज कुमार सिंह – हाल ही में आईपीएस के 1988 बैच के अधिकारी पंकज कुमार सिंह को सीमा सुरक्षा बल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। जबकि उनके बैच के साथी संजय अरोड़ा को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का नए महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इन दोनों ने 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी एस एस देसवाल से पदभार ग्रहण किया है। 

कौन सा आईआईटी संस्थान इलेक्ट्रॉनिक कचरे से निपटने के लिए e-Source नाम का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विकसित कर रहा है?

उत्तर:उत्तर: आईआईटी मद्रास – आईआईटी मद्रास इलेक्ट्रॉनिक कचरे से निपटने के लिए e-Source नाम का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विकसित कर रहा है। यह e-Source अपशिष्ट विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के लिए ऑनलाइन मार्केटप्लेस के रूप में कार्य करने के लिए एक एक्सचेंज प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा। 

लोकसभा अध्यक्ष का नाम बताइए जिन्होंने हाल ही में संसदीय आउटरीच कार्यक्रम का उद्घाटन किया है?

उत्तर: ओम बिरला – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हाल ही में और कश्मीर में पंचायती राज संस्थानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संसदीय आउटरीच कार्यक्रम का उद्घाटन किया है। श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया है। 

किस झील से जोड़ने वाली लद्दाख में लेह को विश्व की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क का उद्घाटन किया गया है?

उत्तर: पैंगोंग झील – लद्दाख में सांसद जम्यांग त्सेरिंग नामग्याल ने हाल ही में लेह को पैंगोंग झील से जोड़ने वाली विश्व की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क का उद्घाटन किया गया है। 18,600 फीट की ऊंचाई पर केला दर्रे से गुजरने वाला सड़क का यह हिस्सा विश्व का सबसे ऊंचा मोटर मार्ग है। इसका निर्माण भारतीय सेना की 58 इंजीनियर रेजिमेंट द्वारा किया गया है। 

अल्जीरिया के तट पर अपना पहला नौसैनिक अभ्यास भारतीय नौसेना और किस नौसेनाओं ने आयोजित किया है?

उत्तर: अल्जीरियाई नौसेना – भारतीय नौसेना और अल्जीरियाई नौसेना ने हाल ही में अल्जीरिया के तट पर अपना पहला नौसैनिक अभ्यास आयोजित किया है। इस अभ्यास में स्टेल्थ शिप आईएनएस तबर ने देश का प्रतिनिधित्व किया जबकि अल्जीरिया का प्रतिनिधित्व इसके नौसैनिक जहाज एएनएस एज़गर ने किया। 

हाल ही में भोजन की कमी पर आपातकाल की स्थिति भारत के किस पडोसी देश ने घोषित की है?

उत्तर: श्रीलंका – श्रीलंका ने हाल ही में भोजन की कमी पर आपातकाल की स्थिति घोषित की है। क्योंकि श्रीलंका के निजी बैंकों के पास विदेशी मुद्रा समाप्त हो गयी है जिसकी वजह से श्रीलंका आयात का भुगतान करने में असमर्थ हो गया है। साथ ही श्रीलंका की सरकार ने खाने की जमाखोरी पर जुर्माने को भी बढ़ा दिया है। 

 2 सितम्बर 2021: विश्व नारियल दिवस 

उत्तर: नारियल की खेती प्रति जागरूकता और नारियल के महत्व को समझने और समझाने के लिए हर साल 2 सितम्बर विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है। 2 सितम्बर 2009 को एशिया प्रशांत नारियल समुदाय का गठन किया गया था। 

बहुराष्ट्रीय अभ्यास में नागा बटालियन हिस्सा लेने जाएगी रूस 

उत्तर: भारतीय सेना की नागा बटालियन के 200 सैनिक 3 से 16 सितम्बर तक रूस के निज़नी में होने वाली बहुराष्ट्रीय अभ्यास जापड़ में हिस्सा लेंगे। इस अभ्यास में पर्यवेक्षक के रूप में यूरेशियन और दक्षिण एशिआई क्षेत्र के 1 दर्जन से अधिक देश भाग लेंगे। 

जापड़-21 रुसी सशस्त्र बलों के थिएटर स्तर के अभ्यासों में से एक है और यह मुख्य रूप से आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन पर केंद्रित होगा। भारतीय सेना की ओर से अभ्यास में भाग लेने वाले नागा बटालियन में एक ऑल आर्म्स कंबाइंड टास्क फोर्स होगा। 

इससे अभ्यास का उद्देश्य भाग लेने वाली देशों के बीच सैन्य और रणनीतिक संबंधों को बढ़ाना है। भारतीय दल को एक कठिन प्रशिक्षण कार्यकर्म के माध्यम से रखा गया है जिसमें मशीनकृत, हवाई और हेलिबॉर्न, आतंकवाद का मुकाबला, मुकाबला कंडीशनिंग और फायरिंग सहित परंपरिक संचालन के सभी पहुलओं को शामिल किया गया है। 

गाय को राष्ट्रिय पशु घोषित करने को इलाहाबाद उच्च न्यायलय ने केंद्र को  कहा 

उत्तर: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि गाय का भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान है। गाय को भारत देश में माँ के रूप में जाना जाता है और देवताओं की तरह होती है पूजा, इसलिए गाय को राष्ट्रिय पशु का दर्जा दिया जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि गाय के सरंक्षण को हिन्दुओं का मौलिक अधिकार में शामिल किया जाए। भारत के संविधान के अनुच्छेद 48 में भी कहा गया है कि गाय नस्ल को सुरक्षित करेगा और दुधारू मुख्य जानवरों सहित गौ हत्या पर रोक लगाएगा। भारत के 28 राज्यों में से 24 में गौ हत्या पर प्रतिबन्ध है। 

हाईकोर्ट ने सरकार को संसद में बिल लाकर गाय को मौलिक अधिकार में शामिल करते हुए राष्ट्रिय पशु घोषित करना होगा और उन लोगों के विरुद्ध कड़े कानून बनाने होंगे जो गायों को नुकसान पहुंचाते हैं। 

राजीव गाँधी के नाम पर बनेगी विज्ञान अविष्कार नगरी पुणे में

उत्तर: महाराष्ट्रीय सरकार ने पहले राजीव गाँधी के नाम पर आईटी पुरुस्कार शुरू करने की घोषणा की, उसके बाद बुधवार को राज्य कैबिनेट ने पुणे के नजदीक पिंपरी-चिंचवड महापालिका क्षेत्र में भारत रत्न राजीव गाँधी विज्ञान अविष्कार नगरी बनाने का फैसला किया है  

 Rs.125 का स्मारक सिक्का पीएम मोदी ने जारी किया

उत्तर: इस्कॉन के माध्यम से देश-विदेश में कृष्ण भक्ति का अलग जगाने वाले श्री भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की 125 वीं जयंती के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने Rs.125 का सिक्का जारी किया। इसके जरिए उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाया गया है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यकर्म में यह सिक्का जारी किया। 

101 Facebook Tips 

सीबीडीटी के चेयरमैन जेबी महापात्र को बनाया गए 

उत्तर: भारतीय राजस्तव सेवा के वरिष्ठ अधिकारी जेबी मोहपात्रा को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। 

इसके आलावा गृह मंत्रालय ने आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी को बीएसएफ का एडीजी नियुक्त किया है। भट्टी 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे 30 सितम्बर 2025 तक या आगामी आदेश तक सीमा सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे। 

बांग्लादेशी वैज्ञानिक व पाकिस्तानी अर्थशास्त्री सहित पांच को रमन मैग्सेसे पुरुस्कार 

उत्तर: एशिया का नोबेल पुरुस्कार माने जाने वाले रमन मैग्सेसे पुरुस्कार के लिए इस साल बांग्लादेश की वैक्सीन वैज्ञानिक डॉक्टर फिरदोसी कादरी और पाकिस्तान के अर्थशास्त्री मोहम्मद अमज़द साकिब सहित पांच लोगों को चुना गया है। 

(१.) डॉक्टर फिरदौसी (बांग्लादेश)

(२.) अर्थशास्त्री मोहम्मद अमजद (पाकिस्तान)

(३.) पर्यावरणविद रॉबर्टों बैलोन (फिलीपींस)

(४.) स्टीवन मंशी (अमेरिका)

(५.) पत्रकार वॉचडॉक (इंडोनेशिया)

  

1 September Current Affairs

31 August Current Affairs

हमारे साथ जुड़े रहे कर्रेंट अफेयर्स पढ़न के लिए :- www.yoo-neeknews.blogspot.com



  

















Post a Comment

0 Comments