ADD

4 सितम्बर 2021 कर्रेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर in Hindi -


कर्रेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर जो SSC, Bank, Railway, Po, Clerk और अन्य exam में आएंगे जो भारत और विदेश से सम्बंधित ‘4 सितम्बर 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ है। 


1. किस कंपनी के साथ भारतीय नौसेना ने स्वदेश में ही विकसित नौसेना ड्रोन रोधी प्रणाली की आपूर्ति के लिए समझौता किया है?

उत्तर: भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड – भारतीय नौसेना ने हाल ही में स्वदेश में ही विकसित नौसेना ड्रोन रोधी प्रणाली की आपूर्ति के लिए सार्वजनिक उपक्रम कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड के साथ समझौता किया है। इस ड्रोन रोधी प्रणाली को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है। 


2. नई अम्ब्रेला इकाई लाइसेंस के लिए प्राप्त हुए आवेदनों की समीक्षा के लिए आरबीआई ने कितने सदस्यीय समिति का गठन किया है?

उत्तर: 5 सदस्यीय – भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में नई अम्ब्रेला इकाई लाइसेंस के लिए प्राप्त हुए आवेदनों की समीक्षा के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है। जिसकी अध्यक्षता RBI के मुख्य महाप्रबंधक पी. वासुदेवन करेंगे। ये नई अम्ब्रेला इकाइयां ऐसी फ़ायदेमंद इकाइयां हैं जिन्हें खुदरा क्षेत्र में भुगतान का प्रबंधन करने के लिए स्थापित किया जाएगा। 


3. 100 से अधिक “स्काईस्ट्राइकर” ड्रोन के लिए हाल ही में किसने समझौता किया है?

उत्तर: भारतीय सेना – भारतीय सेना ने हाल ही में 100 से अधिक “स्काईस्ट्राइकर” ड्रोन के लिए समझौता किया है। इस ड्रोन की रेंज लगभग 100 किलोमीटर होगी। यह अपने साथ 5 अथवा 10 किलोग्राम के विस्फोटक के साथ दुश्मन के ठिकानों को खत्म कर सकता है। यह ड्रोन मानवरहित एरियल हथियार है। 


4. डीजल को LNG से बदलने के लिए किस मंत्रालय ने पायलट परियोजना शुरू की है?

उत्तर: कोयला मंत्रालय – कोयला मंत्रालय ने हाल ही में डीजल को LNG से बदलने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। जिसके तहत कोयले के परिवहन में लगे बड़े ट्रकों के डंपरों में LNG किट को लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।जिससे सालाना करीब 500 करोड़ रुपये की बचत करने में मदद मिलेगी। 


5. हाल ही में कौन सा भारतीय खिलाडी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज़ 23,000 रन पूरे करने वाला बल्लेबाज़ बन गया है?

उत्तर: विराट कोहली – भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज़ 23,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज़ बन गए है। उन्होंने 490 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है जबकि सचिन तेंदुलकर ने 522 पारियों में यह उपलब्धि अपने नाम की थी। 


6. सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी योजना ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, मलेशिया और किस देश के केंद्रीय बैंकों ने शुरू की है?

उत्तर: दक्षिण अफ्रीका – दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, और मलेशिया के केंद्रीय बैंकों ने हाल ही में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी CBDC योजना शुरू की है।  यह एक सीमा पार भुगतान परीक्षण है जो विभिन्न केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्राओं का उपयोग यह आकलन करने के लिए करती है कि क्या यह लेनदेन को सस्ते और आसान तरीके से निपटाने की अनुमति देता है। 


7. किस देश ने हाल ही में भविष्य में मंगल मिशनों पर निगरानी कार्य के उद्देश्य से छोटा हेलीकॉप्टर विकसित किया है?

उत्तर: चीन – चीन की अंतरिक्ष विज्ञान एजेंसी ने हाल ही में भविष्य में मंगल मिशनों पर निगरानी कार्य के उद्देश्य से एक प्रोटोटाइप छोटा हेलीकॉप्टर विकसित किया है। इस हेलीकॉप्टर को मंगल ग्रह पर रोबोटिक रोवर की ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद विकसित किया गया है। साथ ही चीन ने वर्ष 2033 में मंगल ग्रह पर अपने पहले चालक दल के मिशन की योजना बनायीं है। 


8. हाल ही में न्यू डेवलपमेंट बैंक ने संयुक्त अरब अमीरात, उरुग्वे और किस देश को नए सदस्यों के रूप में जोड़ा है?

उत्तर: बांग्लादेश – ब्रिक्स देशों के समूह द्वारा स्थापित न्यू डेवलपमेंट बैंक ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात, उरुग्वे और बांग्लादेश को नए सदस्यों के रूप में जोड़ा है। इस न्यू डेवलपमेंट बैंक की स्थापना वर्ष 2015 में ब्रिक्स सदस्यों- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ने की थी। इसका मुख्यालय शंघाई में है। इसका पहला क्षेत्रीय कार्यालय दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में स्थापित किया गया था। 


9. ओंकारेश्वर  रहा है विश्व का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पार्क। 

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओंकारेश्वर में विश्व का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पार्क स्थापित किया जा रहा है। इसके साथ ही सौर ऊर्जा से बिजली की कमी दूर करने, निवेश आकर्षित करने, पर्यावरण संरक्षण के हर संभव प्रयास जारी है। 


10. एथलीट प्रवीण कुमार ने जीता रजत। 

टोक्यो पैरालंपिक में पैरा एथलीट प्रवीण कुमार ने हाई जंप टी64 में सिल्वर मेडल जीता है। 18 वर्ष के प्रवीण ने 2.07 मीटर की कूद लगाई और दूसरे स्थान पर रहे। यह टोक्यो पैरालंपिक में भारत का 11वां पदक है। 

   

11 . 150 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर पहले एशियाई सेलिब्रिटी बने विराट कोहली। 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इंस्टग्राम पर 150 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर दिया है। इसी के साथ विराट कोहली एशिया महाद्वीप के पहले सेलिब्रिटी भी बन गए है, जिसने 150 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया है। विश्व की बात की जाए तो विराट कोहली चौथे नंबर पर है। 

पहला स्थान पर - क्रिस्टीयानो रोनाल्डो (337 M)

दूसरे स्थान पर - लियोनेल मेसी (260 M)

तीसरे स्थान पर - नेमार (160 M)

चौथे स्थान पर - विराट कोहली (150 M) 


12. रिटायर्ड जज मंजुला चेल्लूर बंगाल हिंसा की जांच के लिए बनी एसआईटी का नेतृत्व करेगी। 

कोलकाता हाईकोर्ट की सेवानिवृत्त   मुख्य न्यायधीश मंजुला चेल्लूर के नेतृत्व में बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच होगी। कोलकाता हाईकोर्ट की ओर से गठित एसआईटी का नेतृत्व मंजुला चेल्लूर करेगी। 


3 September Current Affairs

2 September Current Affairs

1 September Current Affairs

हमारे साथ जुड़े रहे कर्रेंट अफेयर्स पढ़न के लिए :- www.yoo-neeknews.blogspot.com























Post a Comment

0 Comments