ADD

14 अगस्त 2021 के लिए करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर-

कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी की कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 



 सन्यास लिया क्रिकेटर उन्मुत्त चंद ने 

भारत को 2012 में अंडर- 19 वर्ल्ड कप जीताने वाले कप्तान उन्मुत्त चंद ने सन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्मुत्त चाँद, अंडर-19 वर्ल्ड जीताने के बाद सीनियर टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे। उन्हें 21 आईपीएल मैच भी खेलने का मौका मिला लेकिन वह उसमे भी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। उन्मुत्त चंद ने 48 प्रथम श्रेणी  मैचों में 2690 रन बनाए। 


जस्टिस आयशा मलिक होंगी पहली महिला मुख्य न्यायधीश पाकिस्तान की 

न्यायमूर्ति आयशा मलिक पाकिस्तान की पहली महिला मुख्य न्यायधीश बनने के लिए तैयार है। पाकिस्तान के मुख्य न्यायधीश सीजेपी मुशीर आलम रिटायर्ड होने से पहले आयशा के नाम की सिफारिश की है। 

 देश का पहला ड्राइवरलेस ऑटोनोमस इलेक्ट्रिकल वाहन पुणे के क्षात्रो ने तैयार किया 

एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी पुणे के मैकेनिकल इंजीनियर के छात्रों ने देश का पहला ड्राइवरलेस ऑटोनोमस इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर विकसित किया है। इसका इस्तेमाल मेट्रो स्टेशनों को आसपास के क्षेत्रों से जोड़ने, हवाई अड्डा, गोल्फ क्लबों और विश्वविद्यालयों आदि में किया जा सकता है। 


परमाणु ताकत से लैस गजनवी मिसाइल का परिक्षण किया पाकिस्तान ने 

पाकिस्तान ने गुरूवार को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परिक्षण किया है। पाकिस्तान ने परिक्षण भारत के निर्भय क्रूज मिसाइल परीक्षण के 1 दिन बाद किया है। पाकिस्तान की सेना ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने सतह से सतह तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का सफल परिक्षण किया है। 


न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन का नाम बदला 

भारत के न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स के सबसे बड़े निकाय न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (NBA) ने अपने वर्तमान नाम को "न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन" (NBDA) में बदलने का फैसला किया है। एनबीए में देश के प्रमुख समाचार चैनल शामिल है जो कि भारत में 80% से अधिक समाचार टेलीविजन दर्शकों की कमान संभालते हैं 

एनबीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा  एनबीए  दायरे में डिजिटल मिडिया समाचार प्रसारकों को लाने क फैसला किया है। अपने नए चरण में, डिजिटल मिडिया समाचार प्रसारकों को शामिल करने के बाद एनबीए बोर्ड में निकाय का नाम एनबीए से एनबीडीए करने का फैसला किया है। 

 एक जुलाई 2022 से लगेगा प्रतिबन्ध सिंगल यूज प्लास्टिक पर

केंद्र सरकार ने एक जुलाई 2022 तक भारत को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के दिशा में अहम कदम उठाया है। पर्यावरण मंत्रालय ने प्लास्टिक कूड़ा प्रबंधन  संशोधित नियमो की अधिसूचना जारी कर दी है। इन नियमो के तहत अब 30 सितम्बर 2021 से 50 माइक्रोन  प्लास्टिक पूरी तरह बंद की जायगी। इसकी जगह अब 120 माइक्रोन मोटाई वाले प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल हो सकेगा। 

पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है की 1 जुलाई 2022 से प्लास्टिक और एक्सपेंडेड पोलिस्टाइनिन सहित सिंगल यूज वाले प्लास्टिक के उत्पादन, आयात, स्टॉकिंग,वितरण,बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। 

 फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का शुभांरभ केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का शुभारंभ किया। खेल  ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 को झंडा दिखाकर प्रारम्भ किया। इस दौरान  राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक भी मौजूद रहे।  

यह कार्यक्रम आजादी की 75 वर्षगांठ मानाने और भारत की फिट रखने का एक आह्वान है। खेल मंत्री ने आगे कहा भारतीय कोने-कोने में लगभग 750 जिलों में हर जिले के 75 गाँव में जाने का कार्यक्रम होगा। फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 कैंपेन आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा। 

 "आजादी का अमृत महोत्सव" रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुरू किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को औपचारिक रूप से वर्चुअल कई कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया। इन कार्यक्रमों  सड़क संगठन, भारतीय तटरक्षक, भारतीय नौसेना, थल सेना, एनसीसी कैंडिट्स शामिल होंगे। इसके अलावा डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की एक टीम स्वतंत्रता दिवस मानाने के लिए सिमा क्षेत्र  गांव में जायगी। 

प्रमुख कार्यक्रम :-

  • देश के 75 पहाड़ी स्थानों पर बीआरओ फहराएगा तिरंगा 
  • भारतीय तटरक्षक 100 द्वीपों पर राष्ट्रिय ध्वज गहराएगा 
  • नौसेना  जवान लगाएंगे आजादी दौड़ 
  • भारतीय सेना की टीमें 75 पर्वतीय दरों को पर करेगी 
  • एनसीसी कैडेट्स करेंगे मूर्तियों की सफाई 
  • वीरता पुरस्कार पोर्टल के लिए क्राउडसोर्सिंग मॉड्यूल 
  • "डीड्स ऑफ गैलेंट्री" पुस्तक का विमोचन 
  • रक्षा उत्पादन और निर्यात क्षमताओं का प्रदर्शन 
  • पूर्व सैनिकों के लिए जनसंपर्क अभियान 
  • देश की 62 छावनियों में 75 जल निकायों का कायाकल्प 
प्रधानमंत्री मोदी ने किया राष्ट्रीय को ऑटोमोबाइल स्क्रैपेज पॉलिसी का उद्धघाटन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  शुक्रवार को गुजरात में जारी निवेशक शिखर सम्मलेन को संबोधित किया  अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल स्क्रैपेज पॉलिसी का भी शुभ आरम्भ किया। उन्होंने कहा, यह पॉलिसी आत्मनिर्भर की दिशा  महत्वपूर्ण मिल का पत्थर है। 

उन्होंने कहा की अनफिट वाहनों को सड़क से हटाने में नेशनल ऑटोमोबाइल स्क्रैपेज पॉलिसी अहम भूमिका निभाएगी।  पॉलिसी नए भारत की मोबिलिटी  सेक्टर को नई पहचान देगी। 

इसे "वेस्ट टू वेल्थ मिशन' के रूप में वर्णित करते हुए प्रधानमंत्री ने आगे कहा की यह पॉलिसी हमारे शहरो से प्रदूषण को  करेगी और तेजी से विकास प्रति सरकार की प्रीतबध्दता को भी दर्शाती है। वही यह पॉलिसी 10000 करोड़ रुपए से अधिक  निवेश लाएगी  प्रक्रिया में हजारों युवाओं के रोजगार अवसर पैदा करेगी। 

भारत और सऊदी अरब की नौसेना के बिच सैन्य अभ्यास शुरू 

भारतीय नौसेना और रॉयल सऊदी नौसेना बल के बीच पहला तीन दिवसीय द्विपक्षीय अभ्यास "अल- मोहद- अल-हिंदी" का समुद्री चरण 12 अगस्त को जुबैल  तट पर शुरू हुआ। भारतीय नौसेना  स्वदेशी स्टील्थ विध्वंसक जहाज आईएनएस कोच्चि और दो सी किंग हेलीकॉप्टर के साथ भाग लिया। 

अभ्यास के पहले दिन दोनों नौसेना ने असीमित खतरे, समुद्री डकैती रोकने और बोर्डिंग ऑपरेशन के खिलाफ समन्वित कार्रवाई की। 


13 अगस्त कर्रेंट अफेयर्स 

हमारे साथ जुड़े रहे :- www.yoo-neeknews.blogspot.com










 

Post a Comment

0 Comments