ADD

हररोज जंक फ़ूड खाने वाले हो जाये सावधान -



 हररोज जंक फूड खाने वाले हो जाये सावधान -

आयुर्वेद में बताया गया है किसी भी बीमारी का जड़ है हमारा पेट। अगर हम हमारे पेट को स्वस्थ रखेंगे तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहेगा। और पेट को स्वस्थ रखने के लिए हमे जंक फूड खाना छोड़ना होगा। हम अपने वयस्त जीवन काल में खुद का ध्यान नहीं रख पाते है। जिसके कारण हमे जो मिल जाता है वही खा लेते है। उस वक़्त खासकर हमारा ध्यान फास्ट फूड की ओर ज्यादा जाता है क्योकि फास्ट फूड हमारे पेट को तो भरता है साथ ही हमारे जीव के स्वाद को भी पूरा करता है। इसलिए हमे फास्ट फूड ज्यादा पसंद आता है। परन्तु फास्ट फूड हमारे शरीर को बहुत नुकसान पहुँचता है। जो स्वस्थ के लिए हानिकारक है। 

जंक फूड जो लोग हररोज खाते है अगर उनको छोड़ने को कहा जाये तो यह उनके लिए बिलकुल उसी तरह अनुभव होगा जैसे किसी शराबी को शराब छोड़ने को कहा जाये। जंक फूड बिलकुल एक नशे की ही तरह होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पाया की जब हम हाइली प्रोसेस्ड फूड से दुरी बनाते है तो वही शारीरिक और मनोवैज्ञानिक खतरा जैसे - किसी चीज के लिए बेचेनी , मूड बदलना, चिंता करना, सिरदर्द, नींद कम आना, हर वक़्त सोचते रहना इस तरह का लक्षण दिखाई देने लगता है। शोध में यह भी पाया गया की फास्ट फूड को कम करने के 2 से 5 दिनों के बीच ये सरे लक्षण तेज होता है। 

प्रोसेस्ड फूड क्या है ?

प्रोसेस्ड फूड बहुत ही खतरनाक होता है जिसको लम्बे समय तक खाने के लिए उसकाया जाता है। जिसमे फ्लेवर और रंगो का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे हमारे स्वस्थ पर उल्टा असर पड़ता है। 

क्या क्या हानि होता है ?

सोचने के ताकत कम होती है - प्रोसेस्ड फूड में पोस्टिक आहार न के बराबर होती है। जिससे शरीर को जरुरी नुट्रिएंट्स नहीं मिल पति है। जिससे हमारा शरीर दिमाग समझने की क्षमता खोने लगती है। इसलिए हमे जंक फूड न खाने की सलाह डॉक्टर हमेशा देती है। 

एलेर्जी का खतरा - फ्लेवर और रंगो की ज्यादा इस्तेमाल होने के कारण यह स्किन पर एलेर्जी का खतरा बनता है और कई बार यह एलेर्जी इतना अधिक बढ़ जाता है की उसका इलाज असंभव हो जाता है। आपने देखा होगा अधिकतर फास्ट फूड में कई तरह के रंगो का प्रयोग किया जाता है। 

हड्डी कमजोर होने की वजह - प्रोसेस्ड फूड में फास्फेट नमक तत्व मिलाया जाता है। जिससे खाना को स्वादिस्ट बनाया जाता है। लेकिन इसमें मिलाया गया तत्व आपके हड्डी के लिए बहुत हानिकारक है। जो आपके हड्डी को कमजोर बनता है। काफी लोग है जो दिनभर में फास्ट फूड का सेवन काफी बार करते है। जिसके कारन उनलोगो के शरीर में फास्फेट की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है। जिससे उनके हड्डियों में समस्या उत्त्पन हो जाती है। इसलिए इसका सेवन अधिक करने से बचना चाहिए। 

मूड स्विंग - फास्ट फूड में ट्रांस फैट ज्यादा होने के वजह से यह बॉडी ओमेगा 3 फटी एसिड के संतुलन को बिगड़ने का कारन बनता है। जब इसका संतुलन बिगड़ता है तो यह मूड स्विंग होने का कारन बनता है। 

प्रजनन क्षमता में प्रवाव डालता है - प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खाने से प्रजनन क्षमता में असर पड़ता है। जिसके वजह से महिलाओ को माँ बनने में अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

प्रोसेस्ड फूड में क्या-क्या डाला जाता है - 

  • परिरक्षक - खाना को सड़ने से बचता है 
  • रंग - रसायन जिनका प्रयोग खाना को एक नया रंग देता है 
  • स्वाद - रसायन जिनका प्रयोग खाना को स्वादिस्ट बनाने के लिए किया जाता है 
  • बनावट - रसायन खाना को एक अलग बनावट देता है 
 जंक फूड में अधिक मात्रा -

1. जंक फूड में फैट और कैलोरीज की होती है अधिक मात्रा इसमें ट्रांस फेट होता है। जो हार्ट डिजीज और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है। 

2. जंक फूड में बहुत अधिक शुगर की मात्रा होती है जो मोटापा का कारण बनता है। एक सोडा में लगभग 10 टीस्पून तक चीनी होती है। जो स्वस्थ के लिए एक दम सही नहीं है। 

3. फास्ट फूड में अधिक मात्रा  सोडियम होने के वजह से ब्लड प्रेसर बढ़ाने का खतरा बनाता है। 

जानकारी :

आप जितना हो सके जंक फूड / फास्ट फूड का सेवन कम करे। ताकि आप इनसे होने वाली परेशानियों से दूर रह सके। 


जीरा के फायदे 

हेल्थ की जनकरी पाने के लिए हमारे साथ बने रहे:-  www.yoo-neeknews.blogspot.com















Post a Comment

0 Comments