ADD

6 अगस्त 2021 के लिए करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर


श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कब से श्रृद्धालु को राम मंदिर में आराध्य रामलला के दर्शन करने की अनुमति दे दी है ?

उत्तर: दिसम्बर 2023 - श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने हाल ही में घोषणा की है की दिसम्बर 2023 से राम मंदिर में श्रद्धालु अपने आराध्य रामलला का दर्शन कर सकेंगे। यह मंदिर 110 एकड़ में बनाया जा रहा है। पुरे राम मंदिर काम्प्लेक्स के निर्माण में 900 से 1000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा और यह प्रोजेक्ट 2025 तक पूरा होगा। 


भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार हाल ही में किस राज्य के बक्सर में विकेन्द्रीकृत जैव चिकित्सा अपशिष्ट भट्टी का वर्चुअल उद्धघाटन किया है ?

उत्तर: बिहार - भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार हाल ही में गणेश इंजीनियरिंग वर्क्स द्वारा विकसित बिहार के बक्सर में विकेन्द्रीकृत जैव चिकित्सा अपशिष्ट भट्टी का वर्चुअल उद्धघाटन किया है। इस जून 2020 में वेस्ट टू वेल्थ मिशन द्वारा शुरू किए गए बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट इनोवशन चैलेंज के माध्यम से विकसित किया गया है। 


बांध पुनवार्स और सुधार परियोजना के दूसरे चरण के लिए कितने मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये गए है ?

उत्तर: 250 मिलियन डॉलर - भारत में जल सुरक्षा को बढ़ावा देने और दीर्धकालिक विकास को समर्थन प्रदान करने के लिए सरकार ने बांध पुनवार्स और सुधार परियोजना के दूसरे चरण के लिए 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये गए है। यह सुधार परियोजना फेज-3 का पहला चरण है, जिसे सरकार द्वारा अक्टूबर 2020 में शुरू किया गया। 


कैबिनेट ने हाल ही में स्कूली शिक्षा के लिए किस योजना को 1 अप्रैल, 2021 से 31 मार्च, 2026 तक जारी रखने की मंज़ूरी दे दी है ?

उत्तर: समग्र शिक्षा योजना - आर्थिक मामलों की मंत्रीमंडलीय समिति ने हाल ही में संशोधित समग्र शिक्षा योजना को 5 वर्षो की अवधि के लिए को 1 अप्रैल, 2021 से 31 मार्च, 2026 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। जिसमे कुल वित्तीय परिव्यय 2,94,283.04 करोड़ रुपये होना है। इसमें से 1,85,398.32 करोड़ रूपये का केंद्रीय हिस्सा शामिल भी है। 


किस संगठन ने पूर्वी लद्दाक में विश्व के सबसे ऊँचे स्थान पर वाहन चलने योग्य सड़क का निर्माण किया है ?

उत्तर: सीमा सड़क संगठन - सीमा सड़क संगठन ने हाल ही में पूर्वी लद्दाक में उमलिंगला दर्रे के पास 19,300 फुट से अधिक की ऊंचाई पर वाहन चलने योग्य सड़क का निर्माण किया है। इसके साथ ही बोलीविया के 18,953 फुट की ऊंचाई पर सड़क निर्माण के रिकॉर्ड को तोड़ दिया गया है। उमलिंगला दर्रे से होकर गुजरने वाली 52 किलोमीटर लंबी यह सड़क तारकोल से बनाई गई है। 

एपीडा ने कृषि-निर्यात को बढावा देने के लिए  शहर में स्थित कृषि विज्ञानं विश्वविद्यालय  साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?

उत्तर: बेंगलुरु - कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने हाल ही में देश में कृषि-निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बेंगलुरु में स्थित  विज्ञानं विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। जिसके तहत उत्पाद विशिष्ट क्लस्टरों के सूजन के द्वारा निर्यात को बढ़ावा दिया जायेगा। 


भारत के कौन से स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत ने हाल ही में अपना समुद्र परीक्षण किया है ?

उत्तर: पहले - भारत के पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत ने हाल ही में अपना पहला समुद्र परीक्षण किया है। जो  की सबसे बड़ा और जटिल युद्धपोत है। यह स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया , निर्मित और एकीकृत अत्याधुनिक विमानवाहक पोत है। इस विक्रांत विमानवाहक पोत  को वजन 40,000 टन है। इसे 50 साल पहले 1971 के युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले जहाज का नाम दिया गया है। 


भारतीय परुष हॉकी टीम ने हाल ही में इतिहास रचते हुए कितने वर्षो बाद ओलिंपिक में मेडल  है ?

उत्तर: 41 साल - भारतीय पुरुष हॉकी  टीम ने हाल ही में इतिहास रचते हुए 41 बाद ओलिंपिक में मेडल जीता। है यह कारनामा भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को मैच में 5 - 4 से हराकर ब्रोंज मेडल अपने किया। इससे पहले भारतीय टीम  1980  में ओलिंपिक में मेडल जीता था। इससे पहले भारतीय टीम ने वर्ष 1968 और साल 1972 में ब्रोंज मेडल जीता था। 

 

5 अगस्त की कर्रेंट अफेयर्स यहाँ पढ़े.... 

हमारे साथ बने रहे:- www.yoo-neeknews.blogspot.com






Post a Comment

0 Comments