ADD

20 अगस्त 2021 के लिए करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर-

 


 20 अगस्त 2021 कर्रेंट अफेयर्स जो आने वाले SSC , UPSC , BANK Railway, Clerk , PO परीक्षाओ के लिए मददगार होगी। 


20 अगस्त 2021 : सद्भावना दिवस 

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस उनकी याद के रूप में सद्भावना दिवस मनाया जाता है। इस दिन राष्ट्रीय एकता, शांति, प्यार, स्नेह और सभी भारतीय के बीच सम्प्रदायिक सौंदर्य को प्रोत्साहित किया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी  20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। 

किस रेटिंग कंपनी ने भारतीय उद्योग के क्रेडिट आउटलुक को सकारात्मक में अपग्रेड किया है ?

क्रिसिल - क्रिसिल रेटिंग कंपनी ने हाल ही ही में भारतीय उद्योग के क्रेडिट आउटलुक को सकारात्मक में अपग्रेड किया है। जो की वर्तमान में भारतीय उद्योग के लिए व्यापक आधार वाली रिकवरी है जबकि इससे पहले भारतीय उद्योग का क्रेडिट आउटलुक "सावधानीपूर्वक आशावादी" था। 

अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या आयुष्मान भारत मिशन के तहत अब तक कितने करोड़ के पार पहुंच गयी है ?

2 करोड़ - आयुष्मान भारत मिशन के तहत अब तक अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या 2 करोड़ के पार पहुंच गयी है। जबकि इसमें 53 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के 10.74 करोड़ से अधिक कमजोर परिवारों को शामिल किया गया है। इस योजना को सितम्बर 2018 में लॉन्च किया था। 

कौन सा दिवस 20 अगस्त को पुरे विश्व भर में मनाया जाता है ?

विश्व मच्छर दिवस - 20 अगस्त को विश्व भर में विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है। यह दिवस ब्रिटिश चिकित्सक, सर रोनाल्ड रॉस की याद में मनाया जाता है। साल 1897 में सर रोनाल्ड रॉस ने पता लगाया था की "मनुष्य में मलेरिया के संचरण के लिए मादा मच्छर उत्तरदायी है। 

पुरे भारत में 20 अगस्त को कौन सा दिवस मनाया जाता है ?

अक्षय ऊर्जा दिवस - 20 अगस्त को पुरे भारत में अक्षय ऊर्जा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस भारत में अक्षय ऊर्जा संसाधनों के महत्व को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस की आरम्भ वर्ष 2024 में अक्षय ऊर्जा विकास कार्यक्रमों का समर्थन करने और ऊर्जा के पारम्परिक स्रोतों के बजाय इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए हुई थी। 

भारत में नकली कोविशिलङ टीकों पर मेडिकल अलर्ट हाल ही में किसने जारी किया है ?

विश्व स्वास्थ्य संगठन - विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में भारत  में नकली कोविशिलङ टीकों पर मेडिकल अलर्ट जारी किया है। भारत कोविड-19 वैक्सीन की नकली शीशियों के प्रचलन की रिपोर्ट कर रहा है जिसे ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित किया गया है जबकि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित किया गया है। 

इंटरनेट कंपनियों द्वारा प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रथाओं पर नए ड्राफ्ट नियम हाल ही में किस देश ने जारी किया है ?

चीन - चीन ने हाल ही में इंटरनेट कम्पनयों द्वारा प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रथाओं पर नए ड्राफ्ट नियम जारी किए है। जिसमे नए नियम इंटरनेट कंपनियों को प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रथाओं में शामिल होने से रोकेंगे। यह प्रौद्योगिकी क्षेत्र पर लगाम लगाने के लिए देश के प्रयासों का विस्तार है। 

भारत और किस देश के बीच हुए समझौता ज्ञापन को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भूविज्ञान के क्षेत्र में सहयोग के लिए मंजूरी दे दी है ?

संयुक्त राज्य अमेरिका - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भूविज्ञान के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच हुए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत पूर्वी हिमालय क्षेत्र और लद्दाख के वितलीय शैलों से जुड़े भूगर्भीय ज्ञान को बढ़ावा दिया जायेगा। 

भारत और किस देश के बीच हुए आपदा प्रबंधन, सहनीयता और शमन के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है ?

बांग्लादेश - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में भारत और बांग्लादेश के बीच हुए आपदा प्रबंधन, सहनीयता और शमन के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है। इस समझोते के तहत एक ऐसी प्रणाली स्थापित करने का प्रयास किया जायेगा, जिससे भारत और बांग्लादेश; दोनों देश एक दूसरे की आपदा प्रबंधन व्यवस्था से लाभान्वित होंगे। 

जिंबाब्वे महिला क्रिकेट 2021 विश्व कप क्वालीफायर्स की मेजबानी करेगा। 

महिला क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर्स 2021 की मेजबानी जिंबाब्वे करेगा। इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद् ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। जिंबाब्वे में 21 नवंबर से 5 दिसंबर तक इसका आयोजन किया जाएगा। इस विश्व कप में 10 टीमों भाग लेगी। 

संस्कृत सप्ताह 19 से 25 अगस्त तक मनाया जाएगा। 

19 से 25 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह मनाया जा रहा है। यह संस्कृत सप्ताह प्राचीन भाषा को बढ़ावा देने और लोकप्रिय बनाने के लिए मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे प्राचीन भाषा सीखने और इसे बढ़ावा देने का आग्रह किया है। 

"नेशनल टीचर अवार्ड 2021" की सूची शिक्षा मंत्रालय ने जारी की। 

शिक्षा मंत्रालय  वर्ष "नेशनल टीचर अवार्ड 2021" की सूची जारी कर दी है। इस वर्ष देश के कुल 44 शिक्षक को इस अवार्ड के चुना गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सभी चुने गए शिक्षक को 5 सितम्बर को " शिक्षक दिवस" के अवसर पर यह अवार्ड देंगे। अवार्ड के लिए शिक्षकों को चयन राज्य स्तरीय चयन समिति/ केंद्रीय पुरुस्कार समिति द्वारा किया जाता है। 


ग्राहक अनुभव प्रमुख नियुक्त किया उबर ने मानसी चड्डा को। 

उबर ने गुरुवार को मानसी चड्डा को भारत दक्षिण एशिया के लिए ग्राहक अनुभव प्रमुख के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। अपनी नई भूमिका में चड्डा उबर ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवा सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होगी। वह भारत दक्षिण एशिया के बाजारों में उबर की बढ़ती उपस्थिति का समर्थन करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगी। 




ऐसी ही जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे :- www.yoo-neeknews.blogspot.com





















Post a Comment

0 Comments